Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।बुढ़ाना थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा व उनकी टीम में एस आई एम आर कर्दम व एस आई आनंद कुमार व उनकी टीम ने दौराने पुलिस मुठभेड़ १४ वर्षों से डकैती के अभियोग में वांछित तथा २५००/- रुपए का ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया हैं।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ १४ वर्षों से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहे ०१ डकैत अभियुक्त को कसेरवा पुलिया के पास रजवाहे की कच्ची पटरी ग्राम टाटा माजरा के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० १६५/०९ धारा ३९५,३९७,४१२,२१६, १२०बी भा०द०वि० में वांछित अपराधी था, जिसकी गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक ०४.०१.२०१० को २५०० रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहिद पुत्र स्वर्गीय रसीद निवासी मोहल्ला आजादनगर कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ष्ठरु ५ स््रष्ठ ५७४३ व ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर भी पुलिस ने बरामद किया हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =