Muzaffarnagar News-एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट मीट-२०२३ का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट मीट-२०२३ का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में बालीबाल, बैडमिन्टन, क्रिकेट, बास्केटबाल, १०० मीटर व २०० मीटर रेस का आयोजन हुआ जिसमें बी०टेक० व डिप्लोमा के महिला व पुरूष वर्ग के लिये अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन डायरेक्टर एडमिन-डा० सिद्धार्थ शर्मा, निदेशकध्प्राचार्य-प्रो० (डा०) प्रवीण पाण्डेय ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को ट्राफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर एडमिन डा० सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में प्रतिभाग करके अपने शारीरिक बल को बढ़ायें और देश की सेवा करें। युवा ही किसी राष्ट्र की मूल शक्ति होते है। इसलिये अपनी शक्ति का सदैव स्मरण रखें तथा सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगायें। इसी से आपका भी भला होगा और देश का भी। खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन की एकाग्रता और पठन पाठन में एकाग्रता के लिये भी आवश्यक है। खेलकूद में प्रतिस्पर्धा से ज्यादा प्रतिभागिता जरूरी है।
निदेशक/प्राचार्य प्रो० (डा०) प्रवीण पाण्डेय ने अपनें उद्बोधन में कहा कि तकनीकी के छात्रध्छात्राओं के लिये कैरियर की दृष्टि से इन्डस्ट्री प्राथमिकता होती है तथा इन्डस्ट्रीज में टीम के रूप में कार्य करना होता है। खेलकूद की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से टीम भावना का उदय होता है। सहयोग देना व सहयोग लेने का प्रशिक्षण खेलों से बखूबी आता है। इसलिये च्च्स्वस्थ मन व तन की कुँजी है खेलच्च्। वैसे भी आज के दौर में किसी भी विषय की पढ़ाई के साथ-साथ यदि किसी छात्र की रूची हो तो खेलों में भी कैरियर की अपार संभावनाऐं है। युवाओं को बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी होना चाहिये जिससे सफलता के द्वार स्वयं खुल जाते है।
कालेज के अधिशासी निदेशक ने कहा कि छात्र जीवन सर्वोत्तम होता है। जिसमें भाँति-भाँति की विद्याओं और ज्ञान को हम अर्जित करके भविष्य की आधारशिला तैयार करते है। बहुआयामी व्यक्तित्व के युवा जीवन में न केवल ऊँचाईयों छूते है बल्कि समाज के हित साधक भी बनते है इसलिये छात्रध्छात्राओं को अपनी उत्कृष्टता और अपनी प्रतिभा को खेलों के माध्यम से प्रकट करने का सुनहरा अवसर है वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता। अन्यथा भी जीवन में ईर्ष्या नही बल्कि उत्कृष्टता ध्येय होना चाहिये।
स्पोटर्स इंजार्च श्री नवनीश गोयल ने बताया कि प्रथम दिन कि दूसरे दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड में १०० मीटर दौड लक्ष्य और तनुज, दीपांजली और आएशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। २००मीटर दौड़ हर्षवर्धन और तनुज प्रथम पर रहे। बालीबाल में आकाश की टीम ने बाजी मारी। बैडमिन्टन में लक्ष्य, सुमित, सोनाली व अवनी विजयी रहे।
क्रिकेट में कप्तान विशांत त्यागी की टीम का दबदबा रहा। बास्केट बाल में तपांशु की टीम प्रथम स्थान पर रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्टस एकेडमी के इंजार्च श्री राजेश कौशिक, पी०टी०आई० छवि बालियान, प्रशासनिक अधिकारी सिल्की सचदेवा, डा० योगेश शर्मा, श्री अभिषेक राय, डा० नितिन गुप्ता, श्रीमती पारूल गुप्ता, मृदुल शर्मा, मनोज झा, पुनित गोयल, निलांशु गुप्ता, सौरभ मिततल, अंकित गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, राशि चौहान, रूपा अरोरा, राजेन्द्र कुमार, अलका अग्रवाल, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, अकांक्षा वत्स, सचिन कुमार, सुमेर यादव आदि का विशेष योगदान रहा।

