Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल: उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया

मुजफ्फरनगर। ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा के गांव रहमतपुर निवासी रोहित गांव के ही शिवा के साथ अपनी ससुराल पुरकाजी थाने के गांव खेड़की अपनी ससुराल गया था।

वापसी के दौरान गोधना गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से २८ वर्षीय रोहित की मौत हो गई जबकि शिवा गम्भीर घयाल हों गया।

सूचना पर तुरन्त थाना पुलिस मौके पर पहुच गई और कार्यवाही शुरू कर दी। युवक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जानसठ के गांव चित्तौडा निवासी 19 वर्षीय सुमित पुत्र प्रीतम तितावी पुल के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल ाहे गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

शाहपुर के गांव सांझक निवासी 36 वर्षीय प्रवीन पुत्र तेजवीर गांव के ही पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

एक अन्य सडक हादसा बाईपास पर हुआ। बताया गया है कि हरियाणा के जनपद सोनीपत के तारानगर निवासी विशाल अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर रूड़की अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।

बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विशाल उसकी पत्नी अनिता, पुत्र करण और वीशू गम्भीर रूप से घायल हो गये। चारों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + thirteen =