Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नियमित टीकाकरण आर0आई0 में, शामिल होगी निमोनिया की वैक्सीन -सी.एम.ओ

मुजफफरनगर।निमोनिया की वैक्सीन नियमित टीकाकरण में शामिल होगी और 13 अगस्त को इसका शुभारम्भ जनपद मुजफफरनगर में होना है यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा बताई गयीं।

जनपद मुजफफरनगर में प्रतिरक्षण से जुड़े जिले के अधिकारियों को पूर्व में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट एनआईसी में राज्य स्तर से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा साथ ही साथ जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा भी डब्ल्यू0एच0ओ0, यूनिसेफ, पी.सी.आई. कोर व यू.एन.डी.पी. के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है।

नियमित टीकाकरण अभियान में इस वैक्सीन को शामिल किए जाने का बहुत दिनों से प्रदेश वासियों को इन्तजार था। प्रदेश के 19 जिलों में यह वैक्सीन पहले से ही बच्चों को लगाई जा रही थी इस तरह अब यह निमोनया की वैक्सीन की सुविधा इस माह 13 अगस्त से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में एक साल तक के बच्चों को दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने बताया कि निमोनिया की वैक्सीन (न्यूमोकोकल कांजूगेट) सरकारी नियमित टीकारण में शामिल होने जा रही है, इसके लिए शासन से 13 अगस्त 2020 तिथि निश्चित की गयी है। 13 अगस्त 2020 को जनपद मुजफफरनगर में इस वैक्सीन का उदघाटन होगा।

महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ0 मिथिलेश चतुर्वेदी ने इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के 56 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित टीकाकरण के चौथे अभियान में इस वैक्सीन को शामिल किए जाने के सम्बन्ध में पत्र लिखा था

 जिसमें लिखा गया है कि मार्च माह में लांच किया जाना था, परन्तु कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण इसको स्थगित करना पड़ा, अब इसे 13 अगस्त 2020 से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

वैसे बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा थी और यह आम आदमी की पहुॅंच से बाहर थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार इस निमोनिया वैक्सीन को सभी को निशुल्क उपलब्ध कराएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 राजीव निगम ने बताया कि निमोनिया वैक्सीन न्यूमोकोकल कांजुगेट के 3 डोज बच्चे को इंजेक्शन के रूप में दी जानी है। जोकि 0 से लेकर 9 माह तक के समस्त बच्चों को तीन डोज के रूप में दी जाएगी।

प्रथम डोज बच्चे के डेढ़ माह पूरा होने पर पैंटावेलेंट 1 के साथ, दूसरी डोज साड़े तीन माह पूरा होने पर पैंटावेलेंट 3 के साथ, और तीसरी बूस्टर डोज बच्चे के 9 माह पूरा होने पर एम.आर. 1 के साथ दी जानी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =