उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar रेडक्रास भवन में मीडिया कार्यशाला आयोजित, यूपी हैल्थ रैंकिग मे तीसरे स्थान पर

Muzaffarnagar। विश्व श्रवण दिवस पर जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रास भवन में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने कहा कि बदलते समय मे तापमान मे तेजी से वृद्धि हो रही है।

जिसके लिए हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों मे 5000 रूपये दिए जा रहे हैं। इन अभियानो मे मुजफ्फरनगर जनपद प्रदेश मे 10 वें स्थान पर है। इसी प्रकार यूपी हैल्थ रैंकिग मे अपना जनपद टॉप फाईव मे तीसरे स्थान पर है।

उन्होने कहा कि टीबी नियंत्रण कार्यक्रम मे जनपद को ब्राउन मेंडल मिला है। जबकि एचआईवी प्रोजक्ट मे मरीज ज्यों के त्यों है। इसके विपरीत हैल्थ वैलनेट सैन्टर जनपद में सभी स्थानों पर बढिया कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर एसीएमओ डा.प्रशान्त, डा.शमशेर आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया कार्यशाला का संचालन जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी डा.गीतांजली वर्मा ने किया। इस अवसर पर हाल ही मे नियुक्त हुए रेडक्रास के प्रभारी डा.अशोक अरोरा भी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nineteen =