वृंदावन के राधारमण मंदिर पहुंची सांसद Hema Malini
पूरे ब्रज में होली खूब धूमधाम से मनायी जा रही है. लोगों के चेहरे पर लगे रंग-गुलाल की तसवीरें सामने आ रही है. ब्रज में 45 दिनों तक होली के कार्यक्रम होते है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते है.
बरसाना में धूमधाम से लट्ठमार होली खेली गई, जो पूरा दुनिया में काफी लोकप्रिय है. इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते है. इसमें महिलाएं मजाक में पुरुषों को पीटती है.वृंदावन के ठाकुर राधा रमण लाल जु मंदिर में दर्शन के लिए सांसद हेमा मालिनी पहुंची. इस दौरान गोस्वामी जन से वो मिली. यहां उन्होंने राधा रमण लाल का आशीर्वाद लिया.
Hema Malini ने अपना भजन एल्बम लॉन्च किया, जो अपने हाथों में लिए दिख रही है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें हेमा मालिनी ने बताया कि ये भजन को नारायण अग्रवाल ने लिखा है. बता दें कि वहां एक्ट्रेस के साथ तसवीरें क्लिक कराने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी.
Hema Malini अपने भजन एलबम के साथ अन्य लोगों के साथ तसवीरें क्लिक कराते हुए दिखी. वहीं, फिल्मों की बात करें तो कुछ समय पहले ही वो सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज की भूमिका में नजर आयी थी.

