Muzaffarnagar News: शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी का बेटा लापता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हृदय स्थली कहीं जाने वाले शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी के बेटे का लापता हो गया है। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। किशोर कक्षा ९वीं का छात्र है। छात्र कल शाम चार बजे से ही लापता है।
शिव चौक स्थित मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद पांडे मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। रमेश चंद बरसों से शिव मूर्ति मंदिर पर पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा १४ वर्षीय अक्षय पांडे सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरी में कक्षा ९वीं का छात्र है। शुक्रवार शाम करीब ४ बजे अक्षय पांडे घर से से कहीं गया था। लेकिन काफी देर के बावजूद वापस नहीं लौटा।
मामले की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को फोन कर घटना से अवगत कराया। पंडित रमेश चंद पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने किसी पर रंजिश की बात भी नहीं कही है।
पंडित रमेश चंद पांडे ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके पास फोन भी आया था। बातचीत हुई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। अब नंबर बंद आ रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अक्षय पांडे का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

