Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सीओ सिटी हरीश भदोरिया का मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा किया गया भव्य विदाई समारोह

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी हरीश भदोरिया का लखनऊ में एसीपी के पद पर तबादला होने पर भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गयाl

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा की गई। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि हरीश भदोरिया नगर के एक ऐसे कर्मठ ,मिलनसार एवं इमानदार पुलिस अधिकारी हैं

जो कि मुजफ्फरनगर जनपद में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ,सब इंस्पेक्टर , इंस्पेक्टर एवं अब सीओ के पद पर अपनी सर्विस की सेवा देकर लखनऊ के लिए स्थानांतरित हो रहे हैं

इतनी लंबी सेवा देने का किसी भी पुलिस अधिकारी को अवसर जनपद मुजफ्फरनगर में नहीं मिला है l सीओ सिटी हरीश भदोरिया ने कहा कि मुझे जनपद मुजफ्फरनगर की जनता के द्वारा अपार प्यार एवं स्नेह मिला है

जो मैं कभी नहीं भूलूंगाl सीओ सिटी हरीश भदोरिया जी का संगठन की ओर से मोमेंटो , शॉल एवं बुके देकर सम्मान किया गया एवं उपस्थित सभी लोगों ने फूल माला पहनाकर सी ओ सिटी का सम्मान किया

विदाई समारोह कार्यक्रम में अरुण प्रताप सिंह ,अमित वत्स ,सतीश तायल, दिव्य प्रताप सोलंकी, राजेश जुनेजा, मयंक बंसल ,सुनील चौधरी ,संजीव वर्मा ,सचिन त्यागी ,देशराज चौहान, संजीव पंवार, विनीत गोयल, संजीव गुप्ता ,मनोज पाटिल, प्रमोद मलिक, पवन मित्तल ,पंकज त्यागी ,विक्की चावला ,रूप केस गुप्ता ,पंडित रामानुज दुबे, विकास दीप तोमर आदि लोग उपस्थित रहेl

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =