Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Paschimanchal Nirman Party द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Paschimanchal Nirman Party के केम्प कार्यालय 1192 /1 साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ इस अवसर पर भागीदारो को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि होली का त्योहार हमे भाईचारे का संदेश देता है इस त्योहार मे अलग अलग रंगो के गुलाल व रंग का प्रयोग किया जाता है

जो हमे यह संदेश देता है कि भारत मे अलग अलग जाति व धर्म के लोग रहते है यह रंग हमे एक कडी के रूप मे जोडने का काम करते हैं ।त्योहार हमे मिलकर रहने एक दूसरे के सुख दुख मे सहयोग करने कि प्रेरणा देते है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा कि त्योहारो पर हमे शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी लोग मिलजुल कर रहें व हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए सभी जाति व धर्म के लोगो का ध्यान रखते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करें

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हमारे देश के संविधान मे सभी नागरिको को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है अतः सभी मिलजुलकर रहें हम संगठित रहेंगे तो मजबूत होंगे कोई पडोसी देश हमारी ओर आंख उठाने की हिम्मत नही कर सकता।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने सभी भागीदारो व पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।समारोह को राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाकट राजेश कुमार ,राष्ट्रीय उपसचिव इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मौ सिराज ताजवर जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर।अनुज बालियान ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर प्रताप सिंह,ब्लाक सचिव पुरकाजी सौरभ चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।सभी भागीदारो ने एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कर गुजियों का लुत्फ उठाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 19 =