राफेल नडाल और रोजर फेडरर से भी आगे निकले Hardik Pandya: इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स
Hardik Pandya के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन पहुंच गयी है. इस मामले में वह सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गये हैं. पिछले वर्षों में हार्दिक भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं. इसका एक प्रमाण सोशल मीडिया उनके फॉलोअर्स की संख्या है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है. दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है.
Hardik Pandya के फॉलोअर्स की संख्या राफेल नडाल, रोजर फेडरर, मैक्स वेरस्टैपेन और एर्लिंग हैलैंड जैसे वैश्विक सितारों की तुलना में भी अधिक है. इस उपलब्धि पर हार्दिक पांड्या ने अपने प्रशंसकों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे सभी प्रशंसकों को प्यार के लिए धन्यवाद. मेरा हर एक प्रशंसक मेरे लिए खास है और उन्होंने मुझे सालों से जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.
Hardik Pandya ऐसे क्रिकेटरों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. यही कारण है कि प्रशंसकों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हुआ है. 29 वर्ष का यह क्रिकेटर टीम इंडिया का एक अहम सदस्य है. इंटरनेशन मंच के साथ-साथ हार्दिक ने दुनिया के सबसे बड़े लीग आईपीएल में भी अपना लोहा मनवाया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने अपने उद्धाटन सीजन में ही आईपीएल की ट्रॉफी जीती है.

