वैश्विक

इटली में एयरफोर्स के दो प्लेन हवा में टकराएं, New York में भारतीय मूल की महिला की मौत

Italain Air Force की एक प्रेस रिलीज जारी किया गया. जिसमें बताया गया है कि दोनों पायलट U-208 ट्रेनिंग प्लेन में सवार थे और एक ट्रेनिंग मिशन में भाग ले रहे थे. हालांकि, अभी तक ये बात नहीं पता चल पाई है कि टक्कर होने के पीछे मुख्य वजह क्या है. बता दें कि U-208 एक लाइट वेट सिंगल इंजन वाला प्लेन है. इसमें 4 पैसेंजर तक की बैठने की क्षमता है. प्लेन की मैक्सिमम स्पीड 285 किमी (177 मील प्रति घंटा) है.

America मध्य फ्लोरिडा स्थित झील के ऊपर मंगलवार को दो विमानों की आपस में टक्कर हो गई. पॉल्क काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रमुख स्टीव लेस्टर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि विंटर हेवन स्थित लेक हार्ट्रिज में हुए हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि घटना ऑरलैंडो से 65 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम स्थित विंटर हेवन में हुई. अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने दुघर्टनग्रस्त एक विमान की पहचान पाइपर जे3 फ्लोप्लेन के तौर पर की है, जबकि दूसरे विमान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में भी जानकारी नहीं मिली है कि विमान में कितने लोग सवार थे और विमान ने कहां से उड़ान भरी थी.

New York में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए है. एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी चैनल ने बताया कि 63 साल की रोमा गुप्ता और उनकी 33 साल की बेटी रीवा गुप्ता 5 मार्च को छोटे विमान में सवार थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में रीवा और 23 साल का पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से जल गए है और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. लॉन्ग आइलैंड घरों के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसके पायलट ने कॉकपिट से धुआं निकलने की सूचना दी थी. चार सीटों वाला सिंगल-इंजन पाइपर चेरोकी विमान आग की लपटों में घिरने के बाद नीचे गिर गया. यह लॉन्ग आइलैंड पर रिपब्लिक एयरपोर्ट पर लौट रहा था, जहां से इसने उड़ान भरी थी.

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twenty =