Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कंपोजिट विद्यालय बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर मे प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कंपोजिट विधालय बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फर नगर मे सामाजिक क्रांति की योद्धा, महिलाओ एवं बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, प्रथम महिला शिक्षक, महान समाज सुधारक,कवियत्री एवम स्त्रियों की शिक्षा का स्तंभ तथा नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

महिलाओं के अधिकारों एवं लड़कियों की शिक्षा के लिये, सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, भेदभाव के विरुद्ध ,देश के प्रथम बालिका विद्यालय में अध्यापन कार्य करने वाली ,सामाजिक क्रांति की योद्धा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमे छात्राओं को सावित्रीबाई फुले के विषय मे डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवम जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर मे निरंतर विभिन्न प्रकार के जनजागरुकता कार्यक्रम एवम हमारे देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों तथा महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन एवम संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ०४ महिला शिक्षकों श्रीमती मुनेश, श्रीमती पिंकी, श्रीमती नेहा एवम श्रीमती दीपा को सम्मानित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम मे डॉ राजीव कुमार, विद्यालय शिक्षकों श्रीमती मुनेश, पिंकी, नेहा, दीपा एवं सोमदत्त, देवेंद्र एवम विद्यालय की छात्राओ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 1 =