फिल्मी चक्कर

11 अगस्त को रिलीज होगी Gadar 2: 34.1 हजार लोगों ने लाइक किया

सीक्वल Gadar 2 की घोषणा कर दी गई है. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आनेवाली है. फिल्म इसी साल 11 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तसवीरों को देखकर साफ है कि इस फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच काफी क्रेज है.

वहीं बुक माइ शो के लाइक्स के मामले में सनी देओल की Gadar 2 ने सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे कर दिया है. सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है. फैंस इस मल्टी स्टारर की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. सलमान के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है. वहीं इसमें साउथ स्टार राम चरण नजर आयेंगे, वहीं शहनाज गिल और पलक तिवारी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं.

बुक माइ शो में सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ को 16.3 हजार लाइक्स मिले हैं. वहीं गदर 2 को 34.1 हजार लोगों ने लाइक किया है. शाहरुख खान की फिल्म जवान को 41.1 K लाइक्स मिले हैं.

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर जब 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो हर तरफ इसी की चर्चा थी. फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया था. इस फिल्म ने सनी देओल को मशहूर कर दिया तो एक्ट्रेस अमीषा पटेल को रातोंरात स्टार बना दिया. इनके किरदार तारा सिंह और सकीना प्रशंसकों के दिलों में बस गये. अमीषा की पहली फिल्म कहो ना प्यार है तो गदर उनकी दूसरी फिल्म. उनका करियर चमक गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + five =