उत्तर प्रदेश

Holi खेलना नाजायज, हिंदुओं के त्योहारों में शामिल होना हराम-Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi ने कहा कि होली खेलना इस्लाम में नाजायज है. उन्होंने कहा कि हर धर्म के अपने-अपने नियम और त्योहार व पर्व होते हैं.

होली हिंदुओं का त्योहार है और मुसलमानों को इस्लाम होली खेलने की इजाजत नहीं देता है. इसलिए गैर मुस्लिमों के मजहबी त्योहारों व परंपराओं को अपनाने के लिए सख्ती से मना किया है. मुसलमानों का होली खेलना या होली में किसी तरीके से भाग लेना नाजायज और हराम है.

Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi ने बिहारीपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की होली खेलना इस्लाम में नाजायज है. उन्होंने कहा कि हर धर्म में अपने-अपने अलग-अलग नियम और त्योहार होते हैं. होली हिंदुओं का त्योहार है. ये हिंदुओं की पहचान है और ऐसी सूरत में इस्लाम मजहब अपने अनुयायियों को अपनी पहचान के साथ रखना चाहता है. उसने जायज और नाजायज का एक दायरा भी तय किया है.

Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी लोग इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम बहुत आसान मजहब है. उसको चंद मुट्ठी भर लोगों ने सख्त मजहब बना दिया है. कट्टरपंथी सोच रखने वाले लोगों ने इस्लाम की छवि को नुकसान पहुंचाया है. जिसकी वजह से मुसलमानों को शर्मिंदा होना पड़ता है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =