Chapra में सातवीं क्लास की नाबालिग छात्रा से बलात्कार, नशा खिला खेत में ले जाकर किया रेप
Chapra सारण जिले के रसूलपुर में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ होली के दिन 8 मार्च को उसके दोस्त ने नशा खिलाकर रेप किया. दोस्त ने तो होली के पकवान के बहाने धोखे से नशा खिला दिया जिसके बाद छात्रा बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसे पास के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
होश में आने पर छात्रा किसी तरह घर पहुंची जहां उसने परिजनों को सारी बात बताई और मामला रसूलपुर थाने पहुंचा. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने बताया कि उसका परिचित रसूलपुर थाना क्षेत्र के चरवा ढाला गांव निवासी एक किशोर उसके घर के समीप पहुंचा और उससे होली खेलने के बाद उसे नशा खिलाया. इसके बाद बात करते हुए उसे लेकर सरसों के खेत की तरफ चला गया. जहां पहुंचने तक उसको नशा होने लगा था जिसका फायदा उठाते हुए किशोर के द्वारा उसको हवस का शिकार बनाया गया.
अगले दिन सुबह होश आया तो भाग का घर पहुंची. जिसके बाद उनके द्वारा इस बात की सूचना रसूलपुर थाना को दी गई. सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रसूलपुर थानाध्यक्ष ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों का मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में कराया है.
जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हो सकी है. पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. पीड़ित छात्रा ने बताया कि उससे उम्मीद नहीं थी कि होली के बहाने उसके साथ उसका दोस्त ऐसी हरकत करेगा.


It’s a ѕhame you don’t have a donate button! Ι’d without a doᥙbt donate to this fantastic blοg!
I guess for now i’ll settle for book-marking and
adding yoᥙr RSS feed to my Google account. I look forward to freѕh updates and will
talk about this site with my Facebook group. Chat soon!