संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: गर्मी चढने लगी परवान, अभी से ही चलना फिरना भी दुर्भर

Muzaffarnagar । वेसे तो फरवरी के अंत में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था इस बार मार्च में शुरू सप्ताह से ही गर्मी अपने यौवन पर पहुचंनी शुरू हो गयी है आलम यह हो चुका है कि अभी से ही चलना फिरना भी दुर्भर होने लगा है

साथ ही पंखे में भी पसीने छूटने लगे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई में मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। उन्होंने ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया है। मौसम में इस सप्ताह काफी उठक-पटक देखने को मिल सकते हैं। १७ से २० मार्च तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार हैं।

वहीं मार्च के अंत तक तापमान काफी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी सच हुई तो फसलें, खासकर आम को खासा नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मार्च ही नहीं, मई का महीना भी मौसम की अनिश्चितता के कारण अचंभित करने वाला रहेगा। आंधी-पानी की सक्रियता लगातार बनी रहेगी।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =