गांव सठेडी नहर की पुलिया के समीप बाग में फांसी पर लटका शव मिलने से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। बाग में फांसी पर लटका शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी नहर की पुलिया के समीप बाग में एक युवक का फांसी पर लटका हुआ शव देख अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये।
ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना रतनपुरी पुलिस ने जब भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी आकाश पुत्र समरपाल निवासी मुल्हेडा थाना सरधरना जनपद मेरठ के रूप में हुई।
मुज़फ्फरनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत. पेड़ से लटका मिला युवक का शव सूचना पर पहुंची @muzafarnagarpol जांच में जुटी. थाना रतनपुरी का मामला। pic.twitter.com/8k2pq6D2N4
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 18, 2020
पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। युवक आकाश की मौत से खबर से परिजनों में हड़कम्प मच गया। मृतक के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर कुछ ही देर में गांव रथेडी मोके पर पहुंच गये। मृतक के पिता अमरपाल ने बताया कि वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड का निवासी है
तथा उसका बेटा आकाश व उसका छोटा बेटा पिछले कुछ दिनों से सरधना के गांव मुल्हेडा रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
