Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विवेक’ ने स्वाधीनता दिवस पर 55 वृक्ष लगाये: सुधीर कुमार गर्ग

स्वाधीनता दिवस पर भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘‘विवेक’’ के तत्वाधान में  अचिन कंसल  की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गयी। कोविड-19 लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाध्किरी के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्स व मास्क के साथ सम्पन्न की गयी। सचिव का कार्यभार श्री राजीव गर्ग द्वारा सम्भाला गया।

यह सभा श्री राध माध्व मन्दिर, ए-टू-जेड कालोनी में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि श्री शशिकान्त मित्तल जी, जिलाध्यक्ष व श्री अमित तायल जी, जिला सचिव रहे। प्रोग्राम चेयरमैन व संयोजक श्री शैशव अग्रवाल-शिल्पी अग्रवाल, अमित सिंहल-छवि सिंघल, मनोज गोयल-पूजा गोयल रहे।

संरक्षकगण/मार्गदर्शक गण श्री निध्षिराज गर्ग-डॉ0 सपना गर्ग, डॉ0 आर0के0 सिंह, डॉ0 ओमबीर सिंह, सुधीर कुमार गर्ग (टैक्स एड़वोकेट), मुकेश बिन्दल, महिला संयोजिका श्रीमती संगीता अग्रवाल-संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

झण्डा फहराया गया मुख्य अतिथि अपने भाषण में बोल रहे थे कि 74वॉ स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में आज झण्डा पफहराने का अवसर मिला है। कोविड-19 के अन्तर्गत सभी सदस्यों को शुभकामनायें प्रेषित की।

आज इस अवसर पर 55 वृक्ष भी लगाये गये जिसमें नीम, जामुन, पीपल, गुलाब, पारिजात, गेंदा, चमेली, चम्पा के 55 वृक्ष लगाये गये। जिसकी पालन-पोषण की जिम्मेदारी डॉ0 ओमबीर सिंह, डॉ0 अमित वर्मा जी को सौंपी गयी। सहयोगी सदस्य श्री विजय वर्मा, अनिल वर्मा, गौरव सिंघल, डॉ0 अरविन्द मिश्रा-श्रीमती इन्दु मिश्रा, मुकेश बिन्दल, विशाल शर्मा, कुलदीप कुकरेजा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 15 =