मीरापुर में मुठभेड में 15 हजार का ईनामी घायल, चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस मिले
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मंगलवार की तड़के मेरठ-पौडी राजमार्ग पर स्थित टूटी पुलिया के समीप पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान १५ हजार का इनामी बदमाश गोली लगने घायल हो गया। पुलिस इसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसका दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस को बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस मिले।
इंसपेक्टर एचएन सिंह ने एक सूचना के बाद पुलिस टीम को साथ लेकर टूटी पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने रामराज की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को चेकिंग करती देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।
जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया तथा पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम मेरठ जनपद के बहसूमा थानाक्षेत्र के ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर निवासी शहजाद उर्फ शहजादा कलन्दर पुत्र यासीन बताया।
पुलिस को बदमाश के कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा ३१५ बोर तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस मिले।मुठभेड की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद व जानसठ व रामराज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
