Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम कुटेसरा में सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ,जनपद में सबसे बनकर तैयार हुआ शौचालय

चरथावल। ग्राम पंचायत कुटेसरा में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का मंगलवार को शुभारंभ हो गया खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने फीता काटकर उदघाटन करते हुए कहा कि जनपद में सबसे पहले तैयार होने वाला यह एक एकमात्र शौचालय है।

इसके बनने से अब कोई ग्रामीण खुले में शौच करने नही जाएगा। चरथावल विकासखण्ड के ग्राम कुटेसरा में ग्राम प्रधान गुलशाना व ग्राम सचिव अनगपाल चौधरी द्वारा गांव में पुलिस चौकी के निकट सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।

सामुदायिक शौचालय के अंदर महिलाओं,बच्चो व विकलांगो के लिए अलग व्यवस्था की गई है सामुदायिक शौचालय के अंदर 7 अलग अलग शौचालय बनाए गए है। साथ ही साथ सामुदायिक शौचालय के अंदर नहाने के लिए दो बाथरूम भी बनाए गए है।

तथा हाथ धोने के लिए वाशवेशन व सीसा भी लगाया गया है।मंगलवार को ग्राम कुटेसरा में पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने ग्राम विकास अधिकारी अनगपाल चौधरी व ग्राम प्रधान पति ईशा त्यागी के सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया

उदघाटन के बाद बीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए शौचालय की तारीफ की।इस मौके योई खण्ड विकास अधिकारी ने कहा ग्राम कूटेसरा में सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन व निरीक्षण किया गया जो बनकर तैयार हो गया है और आज ग्राम वासियों के लिए खोल दिया गया है यह जनपद का सबसे प्रथम तैयार होने वाला सार्वजनिक शौचालय है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =