उत्तर प्रदेश

Kashi Vishwanath स्पर्श दर्शन वायरल रसीद मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Kashi Vishwanath Temple में बाबा के स्पर्श दर्शन के 500 रुपये के शुल्क रसीद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी यानी पीआरओ अरविंद शुक्ला के लिखित शिकायत के बाद इस मामले में चौक पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बता दें कि, सोशल मीडिया में वायरल हुई इस रसीद को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने स्पर्श दर्शन नहीं बल्कि डोनेशन की रसीद बताया था.

इसके अलावा वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने भी इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि फिलहाल ऐसा कोई भी शुल्क बाबा के स्पर्श दर्शन के लिए नहीं लगाया गया है. उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को मंदिर न्यास की बैठक में ऐसी चर्चा हुई थी, लेकिन उस पर कोई फाइनल मुहर नहीं लगी है.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पीआरओ की शिकायत पर डोनेशन देने वाले अजय शर्मा के साथ रति हेगड़े, आशीष धर, आरती अग्रवाल, भवतेश शर्मा, विक्रम, हेमा के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. चौक थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A, 295, 506, 120 बी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =