उत्तर प्रदेश

Agra News: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को गोली से उड़ाया

Agra News: बहन की लव मैरिज  से नाराज भाई ने अपने जीजा के सीने में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया. गोली लगते ही जीजा गंभीर रूप से  घायल हो गया पत्नी के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायल राज को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार साले की तलाशने में जुट गई. 

राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला राज हैदराबाद में काम करता था. जानकारी के मुताबिक राज की मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी. 

हैदराबाद से आगरा आने की जानकारी मिलते ही लकड़ी के भाई ने राज को मारने की ठान ली थी. रामा का छोटा भाई शिव शंकर आधी रात को बाइक से राज का घर पहुंचा और जबरन घर में घुसकर राज के सीने में गोली मार दी, जहां अस्पताल में राज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

एसीपी अर्चना सिंह ने जानकारी दी कि राज के परिजनों द्वारा तहरीर मिली है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी शिव शंकर को पड़कने के टीमों का गठन किया गया है, जल्द शिव शंकर को पकड़कर  कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =