Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बदमाशों ने दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे साढ़े तीन लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बता दें कि तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपत खटीमा राजमार्ग पर लालू खेड़ी के पास बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 3.50 लाख रुपये लूट लिए।

घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत अलमासपुर निवासी आशीष पुत्र रतन सिंह शहर में बनने वाली काका नमकीन कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।

वह मंगलवार को शामली के कैराना में नमकीन देने के बाद भुगतान लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे थे। उनका कहना है कि शामली से ही बाइक सवार बदमाश उसके पीछे लगे थे।

लालू खेड़ी के बाद बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी टाटा एस गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद तमंचे से आतंकित कर उससे साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + nineteen =