Muzaffarnagar News- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, दो बदमाश पुलिस ने धर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस दिन छिपते ही संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी एवं वाहन चेकिंग अभियान में लगी थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी जब फायरिंग की तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने धर दबोच लिया।
वही बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने के प्रयास में लगा रहा जिसे भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच ने में सफलता हासिल कर ली पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलेह जिंदा व् खोके कारतूस सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी मन्सूरपुर रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस क्षेत्र के गांव दुधाहेड़ी – जोहरा रोड पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की तलाशी एवं चेकिंग अभियान में लगी हुई थी ।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस के साथ ही चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी की गई बरामद
तभी पुलिस को सामने से मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया मामले में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में गोली लगने से जहां एक बदमाश गिर गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया तो वही उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल छोड़ जंगल में फरार हो गया पुलिस द्वारा जंगल की घेराबंदी कर कॉम्बिन करते हुए फरार बदमाश को भी दबोचने में सफलता हासिल की गई। पुलिस ने जहां घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया तो वही जंगल में छुपे बदमाश की निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई
उधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ खतौली डॉ रवि शंकर मिश्रा भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और अधीनस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। पुलिस मुठभेड़ में घायल व् पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अजय पुत्र सुभाष निवासी करडी थाना छपरौली जनपद बागपत।(घायल), वंश छोकर पुत्र ओमवीर निवासी नगली साधारण थाना दौराला जनपद मेरठ होना बताए हैं।
पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार स्पोर्ट, ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर, ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर (लूट करने में प्रयुक्त), ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गए हैं। सीओ खतौली डॉ रवि शंकर मिश्रा द्वारा बताया गया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में . उपनिरीक्षक महेन्द्र गौतम, उ०नि० राकेश गौतम, हैड कांस्टेबिल अमित चौधरी, रविन्द्र सिंह, कांस्टेबिल मोहित थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

