राहुल गांधी विदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, विदेशी सांसद मुझे मैसेज कर रहे हैं कि राहुल को बोलने दिया जाए: Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू)
केंद्रीय कानून मंत्री Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू) का कहना है कि राहुल गांधी के लंदन में उन्हें संसद में नहीं बोलने देने के मौके मिलने और उनके आवाज को दबाने के बयान के बाद विदेश में भारत के प्रति नकारात्मक छवि बन रही है और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. उनका कहना है कि इस संबंध में कुछ विदेशी सांसदों ने उन्हें मैसेज किया और राहुल गांधी को सदन में बोलने का मौका देने का आग्रह भी किया.
Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू) ने कहा, ‘जबकि वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी ने अभी हाल में ही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ किया और इसमें वह सुबह से लेकर शाम तक जरूरत से ज्यादा बोलते रहें. इसके साथ ही साथ राहुल गांधी ने बजट सत्र में आवंटित समय से अधिक बोला. फिर भी राहुल गांधी विदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें बोलने की आजादी नहीं मिलती है.’
Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू) ने कहा कि इस देश में जो सबसे ज्यादा बोलता है वही कह रहा है कि बोलने नहीं दिया जाता. वो जो बोलते हैं, उससे उनकी ही पार्टी कांग्रेस को नुकसान होता है, लेकिन उन्हें कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने का काम करते हैं तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर वे चुप नहीं रह सकते.
Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू) का आरोप है कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं. इसके साथ ही साथ उनका आरोप है कि राहुल गांधी की भाषा और देश विरोधी ताकतों की भाषा एक जैसी है. किरेन रिजिजू का कहना है कि देश में राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता नकार रही है.
Kiren Rijiju (किरेन रिजिजू) ने कहा, “राहुल गांधी देश में अल्पसंख्यकों की भी स्थिति पर विदेश में सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि वह खुद अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. पड़ोस के देशों में जहां भी अल्पसंख्यकों की बदतर स्थिति होती है वह भारत आना चाहते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘सबका साथ और सबका विकास’ हो रहा है.”

