वैश्विक

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास का जवाब है मिसाइल परीक्षण: North Korea

North Korea ने एक और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. जिसके बाद तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है. सियोल ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. जबकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टोक्यो जा रहे हैं.

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया, हमारी सेना ने प्योंगयांग में सुनान क्षेत्र के आसपास से दागी गई एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया.

North Korea ने इससे पहले मंलवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी तक मार करने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने सोमवार से अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है. उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण इसी सैन्य अभ्यास के मद्देनजर किया गया है.

North Korea का मानना है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उस पर आक्रमण करने की योजना का पूर्वाभ्यास है. उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा था कि उसने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में पनडुब्बी से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है.

मिसाइलों का परीक्षण दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया है, जहां करीब 28 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. दक्षिण कोरिया की सेना ने मिसाइल परीक्षण को एक गंभीर रूप से उकसाने वाली घटना करार देते हुए कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिरता के लिए खतरा बताया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eight =