मालिक की लाखों की नकदी हडपने के लिए लूट का नाटक रचने वाले नौकर को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। मालिक की लाखों की नकदी हडपने के लिए लूट का नाटक रचने वाले नौकर को पुलिस ने उसके भाई व साथी के साथ आज जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि अलमासपुर निवासी आशीष रामबाग निवासी नमकीन कारोबारी विनोद कुमार बंसल के यहां काम करता है। गत दिवस वह टाटा एस में नमकीन भरकर सप्लाई करने के लिए कैराना गया था
मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने नमकीन सप्लायर से 3.30 लाख रुपये लूटे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही, क्योंकि सप्लायर के दूसरे बैग में रखे 3 लाख रुपये लुटने से बच गए। घटना स्थल पर @muzafarnagarpol मौजूद है। जांच की जा रही है। pic.twitter.com/0skJBZ4RYy
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 18, 2020
जहां से वह वसूली करके वापस मुजफ्फरनगर लौट रहा था। आशीष् ने अपने मालिक विनोद बंसल को फोन कर जानकारी दी कि तितावी बाबरी बोर्डर पर बाइक पर आये तीन बदमाशों ने उससे साढे तीन लाख रूपये लूट लिये है।
लूट की सूचना पर पुलिस ने भागदौड की। जांच में सामने आया कि आशीष ने अपने भाई उपेंद्र उर्फ भीम व दोस्त अमित निवासी मुस्तफाबाद के साथ लूट की झूठी कहानी गढी थी।
पुलिस ने तीनो ंको गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने बताया कि उसकी दो बेटियां है जिनमें से एक के दिल में जन्म से ही छेद है उसने अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए लूट की यह झूठी कहानी गढी थी। आज पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
