Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप की 5 वीं पुण्यतिथि मनाई

मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप की 5 वीं पुण्यतिथि पर एकत्रित पार्टी कार्यकताओ तथा पदाधिकारियो ने उनके कार्यकाल तथा जनसेवा से जुडे कार्यो की सराहना करते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

महावीर चौक स्थित सपा पार्टी के जिला कार्यालय पर आज पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप की 5 वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो तथा गणमान्य लोगो द्वारा स्व.चितरंजन स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई।

इस दौरान मौजूद सभी वक्ताओ ने दशकों तक जनता के दिलो पर राज करने वाले हरदिल अजीज पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप के कार्यकाल एवं उनके द्वारा जनपद मे कराये गए विकास कार्यो पर भी चर्चा की।

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं स्व.चितरंजन स्वरूप के पूत्र गौरव स्वरूप तथा महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने मंत्री जी के द्वारा प्रकाश डाला तथा कहा कि स्वर्गीय मंत्री जी हिंदू और मुस्लिम सभी मे लोकप्रिय थे, उनकी कमी समाजवादी पार्टी को हमेश खलेगी।

आज हम सब प्रण लेते है कि उनके खिलाए हुए रास्तों पर चलने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा,सपा नेता शमशाद अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,सचिन अग्रवाल, आशु गुप्ता,डा.नूर हसन, वरिष्ठ नेता गौरव जैन, साजिद हसन, संदीप डबास, जनार्दन विश्वकर्मा, पप्पू धीमान, विजय बाटा, जयवीर सिह टीनू,रमनपाल आदि ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + ten =