Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 465 पथ विक्रेताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन से प्रभावित पथ विक्रेताओं को रोजगार करने के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की गई है। जिसमें एक लघु ब्याज आधारित अनुदान ऋण सुविधा दी जाएगी।

इसके लिए नगर पालिका को करीब 11014 पथ विक्रेताओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के लिए नगर पालिका में करीब 465 पथ विक्रेताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की जानकारी देने के लिए नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के साथ बैठक की है।

ईओ ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनर्भिर निधि ( पीएम स्वनिधि ) योजना है। लॉकडाउन से प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं हेतु आजीविका रोजगार प्रारम्भ करने हेतु एक लघु ब्याज आधारित अनुदान ऋण सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।

ऋण पर किसी प्रकार का बंधक गारंटी नहीं देय है। समय पर या समय से पहले ऋण वापसी करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी है। डिजीटल लेनदेन पर 50-100 रुपए तक ही मासिक नकदी वापसी कैश बैक प्रोत्साहन भी है।

वहीं प्रथम ऋण की समय पर वापसी करने पर अधिक ऋण की उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि करीब 465 पथ विक्रेता अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है। वहीं 125 पथ विक्रेताओं के फार्म बैंकों में भेजे गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nine =