Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-अवैध नशीले पदार्थ सहित तबस्सुम को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्ता की अवैध नशीला पदार्थ कुल ०२ किलो ८३० ग्राम डोडा पोस्त व ६५ जिपर पाउच सहित गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान लोटे वाली गली द० खालापार से महिला अभियुक्ता-तबस्सुम पत्नी स्व० फैजान निवासी लोटे वाली गली ४० फुटा रोड दक्षिणी खालापार, थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज नशीला पदार्थ कुल २ किलो ८३० ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया

अभियुक्ता के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । पुलिस पूघ्छताछ में अभियुक्ता शातिर किस्म का अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये अवैध नशीला पदार्थ व्यवसायिक मात्रा में अज्ञात व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर उसे छोटे छोटे पाउचों में भरकर नशे के आदि व्यक्ति व नयी उम्र के लडकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाती है

अभियुक्ता ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशीला पदार्थ जनपद सहारनपुर व पुरकाजी-छपार की तरफ रहने वाले ०२ व्यक्ति जिसका नाम व नहीं जानती है ,उसे यह नशीला पदार्थ लाकर देते और में इसे छोटे छोटे पाउचों में भरकर नशे के आदि व्यक्ति व नयी उम्र के लडकों को बेच देती है ,और इसी पैसे से अपनी आजीविका चलाती है

गिरफ्तार अभियुक्ता तबस्सुम पत्नी स्व० फैजान निवासी लोटे वाली गली ४० फुटा रोड दक्षिणी खालापार,थाना को०नगर मु०नगर । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० पिन्टू गुर्जर, कां. पंकज शर्मा, म०का० दुर्गेश शर्मा, म०का० चंचल चौधरी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =