समाचार (Muzaffarnagar News)
खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर कोर्ट ने हत्या के मामले में किया था तलब, 6 वर्ष पूर्व हुए था हत्याकांड
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 6 वर्ष पूर्व हुए हत्याकांड के मामले में नामजद कराए गए खतौली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन के पेश न होने पर कोर्ट ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पारस जैन पर हत्याकांड की अपराधिक साजिश रचने का आरोप था। लेकिन विवेचना में उनका नाम निकाल दिया गया था। उसके बाद विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें 8 तलब किया था।
5 अप्रैल 2017 को खतौली में राजकुमार उर्फ राजा वाल्मीकि की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई राणा प्रताप पुत्र बाबूलाल ने हत्याकांड के मामले में राजू वाल्मीकि पुत्र ओमप्रकाश, व दो अन्य पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका खतौली के तत्कालीन चेयरमैन पारस जैन व जेल में निरुद्ध गोरा उर्फ गौरव पर हत्याकांड की अपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई थी।
वादी ने विशेष एससी-एसटी कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
पुलिस ने पालिका चेयरमैन पारस जैन को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया था। विवेचना उपरांत पुलिस ने नामजद आरोपियों तथा दो अन्य दानिश व विपुल के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। लेकिन हत्याकांड की अपराधिक साजिश रचने के मामले में पारस जैन की संलिप्तता से इंकार करते हुए उसका नाम निकाल दिया था। वादी ने विशेष एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर पारस जैन से उसका नाम चार्जशीट से निकाल देने का आरोप लगाते हुए 319 सीआरपीसी के तहत उसे कोर्ट में तलब करने की याचना की थी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया सरेंडर
इस मामले में विशेष एससी-एसटी कोर्ट के जज ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद वादी मुकदमा के अधिवक्ता की याचना स्वीकार करते हुए नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को समन जारी कर 319 सीआरपीसी के तहत गत वर्ष आठ मार्च को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए थे। उनके अधिवक्ता एडवोकेट वकार अहमद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पारस जैन ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया।
अधिवक्ता को फोन-पे से लगाया हजारों का चूना
मुजफ्फरनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की एफआईआर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक अधिवक्ता से धोखाधड़ी करते हुए फोन पे के माध्यम से हजारों रुपए का चूना लगा दिया गया। साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़ित को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्धावला निवासी अधिवक्ता अमित चंदेल तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं।
अमित चंदेल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपने आप को संजय शर्मा बताते हुए उन्हें फोन किया। संजय शर्मा ने कहा कि वह उनका क्लाइंट है और उनका मित्र उनके खाते में 25 हजार रुपये डाल रहा है। बताया कि यह कहते हुए संजय शर्मा नाम के व्यक्ति ने उन्हें 25 हजार ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट मोबाइल पर भेज दिया। जिसके बाद उन्हें 21 हजार रुपये उसके खाते में डालने को कहा।
21 हजार की हुई धोखाधड़ी
अमित चंदेल ने बताया कि उनकी तबीयत खराब चल रही थी, तो उन्होंने अपनी पुत्री से फोन पे के माध्यम से संजय शर्मा के खाते में 21 हजार ट्रांसफर करा दिए। बताया कि बाद में उन्होंने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें 25 हजार नहीं पहुंचे थे। बताया कि अपना नाम संजय शर्मा बता रहे व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी और फर्जी स्क्रीनशॉट होने भेज दिया था।
धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज
मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई। लेकिन उन्होंने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बताया की एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खतौली एसडीएम ने किया निरीक्षण
खतौली। सफाई की हकीकत जांचने निकले खतौली एसडीएम जीत सिंह राय, सफाईकर्मी को कमियों में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खतौली शहर में सफाई व्यवस्था के हालात देखने के लिए उप जिलाधिकारी/प्रशासक, नगर पालिका परिषद खतौली जीत सिंह राय ने स्थलीय निरीक्षण किया। शहर की सफाई व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन करने के निर्देश के बाद गुरुवार की तड़के एसडीएम जीत सिंह राय, एसआई नेपाल सिंह, लिपिक राहुल, सफाई नायक रवि आदि के अलावा स्वच्छता निरीक्षक शहर के गली मोहल्लों में भ्रमण किया गया, शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त पाया हालांकि कुछ जगह पर खामियों पर उपजिलाधिकारी ने कड़ाई से सख्ती से पालन करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी है। साथ ही उप जिलाधिकारी द्वारा आम नागरिक से भी वार्ता कर सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
अधिकारी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे
जाम और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए एसएसपी ने किया मंथन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों एवं थाना प्रभारियों को साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन, यातायात सुधार हेतु कार्ययोजना तैयार करने सहित दिए गए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश। यातायात व्यवस्था सुदृढ करने हेतु देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाईन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, जाम की समस्या से निजात पाने एवं सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु सभी को नए सिरे से कार्ययोजना तैयार करने, रास्ता बाधित करने वाले, बिना नंबर गाडी चलाने, स्पीड ड्रायविंग करने वाले, मोडिफाइड सायलेंसर, नशे के हालत में गाडी चलाने तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा सभी अधिकारीगण को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट में सुधार तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अत्यधिक दुर्घटना जन्म स्थलों को चिन्हित कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का विश्लेषण करते हुए कार्ययोजना तैयार करने, दुर्घटना के प्रकरणों में आरोपी चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
छात्र छत्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। डीएवी इण्टर कॉलेज में १६ से ३१ मार्च २०२३ तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली में कक्षा ६ से ११ तक के छात्र ,छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्रों ने गंगा को स्वच्छ रखा को लेकर नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। गुरुवार को रैली डीएवी इण्टर कालेज से निकल कर विभिन्न मार्गो से होती हुई कॉलेज पहुंची । प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रोग्राम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार मित्तल ने किया । कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया १६ मार्च से ३१ मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें रैली, निबंध प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रैली को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा , दिनेश कुमार प्रवक्ता ,व्यायाम शिक्षक सत्य काम तोमर, आदि ।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता अभियान आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान-२०२३ में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता अभियान तथा डिजीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु वीमेन पावर लाइन-१०९० वाहन एलईडी वैन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-१०९० के व्यापक प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत आमजन में जागरुकता हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन-जागरुकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक १६.०३.२०२३ से दिनांक १४.०४.२०२३ तक मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-१०९० के डिलीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार अभियान हेतु एलईडी वैन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा उक्त जन जागरुकता अभियान हेतु पुलिस लाइन से वीमेन पावर लाइन-१०९० वाहन एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमति रेनू सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चे व अध्यापकगण उपस्थित रहे।
अवैध नशीले पदार्थ सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्ता की अवैध नशीला पदार्थ कुल ०२ किलो ८३० ग्राम डोडा पोस्त व ६५ जिपर पाउच सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान लोटे वाली गली द० खालापार से महिला अभियुक्ता-तबस्सुम पत्नी स्व० फैजान निवासी लोटे वाली गली ४० फुटा रोड दक्षिणी खालापार, थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज नशीला पदार्थ कुल २ किलो ८३० ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । पुलिस पूघ्छताछ में अभियुक्ता शातिर किस्म का अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये अवैध नशीला पदार्थ व्यवसायिक मात्रा में अज्ञात व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर उसे छोटे छोटे पाउचों में भरकर नशे के आदि व्यक्ति व नयी उम्र के लडकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाती है । अभियुक्ता ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशीला पदार्थ जनपद सहारनपुर व पुरकाजी-छपार की तरफ रहने वाले ०२ व्यक्ति जिसका नाम व नहीं जानती है ,उसे यह नशीला पदार्थ लाकर देते और में इसे छोटे छोटे पाउचों में भरकर नशे के आदि व्यक्ति व नयी उम्र के लडकों को बेच देती है ,और इसी पैसे से अपनी आजीविका चलाती है । गिरफ्तार अभियुक्ता तबस्सुम पत्नी स्व० फैजान निवासी लोटे वाली गली ४० फुटा रोड दक्षिणी खालापार,थाना को०नगर मु०नगर । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० पिन्टू गुर्जर, कां. पंकज शर्मा, म०का० दुर्गेश शर्मा, म०का० चंचल चौधरी शामिल रहे।
लाखों की गन्ने की फसल हाईटेंशन लाइन से जली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव पुरबालियान में एचटी लाइन में हुए फॉल्ट से गन्ने की खड़ी फसल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लाखों रुपए के ईंख की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। किसान ने मुआवजे की मांग की है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी किसान मौसम ने गांव के समीप अपनी जमीन के करीब १२ बीघा भाग में ईख की फसल बोई हुई है। उन्हें जानकारी मिली की उनकी ईंख की फसल में आग लग गई है। वह अन्य गांव वालों को लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
बताया जाता है कि काफी तेज हवा चलने के कारण खेतों के बीच से होकर गुजर रही एचटी लाइन में फाल्ट हो गया। जिस से निकली चिंगारी गन्ने के खेत में गिरी और उसने आग पकड़ ली। जिससे उनका गन्ने का खेत धू धू कर जल उठा।
१२ बीघा फसल जलकर हुई राख-आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों और गांव वालों ने पहुंचकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। अब तक १२ बीघा का गन्ने का खेत जलकर राख हो चुका था। बताया कि आग में झुलसी गन्ने की कुछ फसल को काटकर चीनी मिल भेजा जा रहा है। मौसम के अनुसार उन्हें ढाई लाख से अधिक रुपए का नुकसान पहुंचा है। गरीब किसान ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
सडक हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी साजिद पुत्र हसन अपने चचेरे भाई आमिर के साथ अपनी ननिहाल युसुफपुर से वापिस लौटते वक्त भोपा रोड बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सुनील अपने चचेरे भाई भारत के साथ स्कूटी द्वारा कसेरवा से लौटते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा मिल मन्सूरपुर बाजार से खरीदारी कर बाईक द्वारा अपने गांव लौटते वक्त रेलवे फाटक के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल को आसपास के दुकानदारों ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
धर्मनगरी खतौली में भगवान ऋषभदेव का जन्म व तप कल्याणक मनाया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली के नौ जैन मंदिरों में तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक हर्षोल्लास व श्रद्धामई भक्ति के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर मंदिरों में धार्मिक विधान आयोजित किए गए। श्रद्धालु स्त्री पुरुष व बच्चे पीत व केसरिया वस्त्रों मे धर्म आराधना करने के लिए एकत्रित हुए। धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भगवान का अभिषेक व शांति धारा की गई। पवित्र मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई ।भक्ति भजन प्रस्तुत किए। प्रभु आराधना में श्रद्धालुओं ने नीरथ भक्ति संगीत के साथ नृत्य किए। चारों तरफ धार्मिकता का माहौल था। इस पावन अवसर पर धर्म विदुषी डॉक्टर ज्योति जैन ने बताया तीर्थंकर ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर है। तीर्थंकर ऋषभदेव की शिक्षाएं मानवता के कल्याण के के लिए है। राजा नाभिराय और उनकी पत्नी मरू देवी के यहां चौत्र कृष्ण नवमी के दिन ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में हुआ था। इंद्रो ने बालक का सुमेरु पर्वत पर अभिषेक महोत्सव आयोजित किया और ऋषभ नाम रखा। जैन परंपरा में ऋषभदेव का नाम प्रथम स्थान पर आता है। आपने मानव जाति को पुरुषार्थ व कर्म का उपदेश दिया। भगवान ऋषभदेव ने महिला साक्षरता और स्त्री समानता पर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। भगवान ऋषभदेव की शिक्षाएं मानवता के कल्याण के लिए हैं। हम सभी भगवान आदिनाथ को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं। और जीवन में त्याग की भावना भाते हैं। भगवान आदिनाथ का चिन्ह का वृषभ (बैल) है। हम भक्तांमर के वाचन से भगवान आदिनाथ की आराधना करते हैं। मंदिरों में धर्म स्वाध्याय तथा प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रतिभागियों को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। ४८ दीपको द्वारा भक्तों ने आरती की। भगवान के बाल रूप को पालना झूलाने का मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में अरुण नंगली अशोक शास्त्री, अशोक तिगाई, सुनील ठेकेदार, प्रियंका प्रवक्ता राकेश अंबर जय भगवान, अपार, कलपेंद्र, अनुपम आढती, सुधीर मुखिया, करुणा, प्रवीन किराना आयुषी दीपक भैसी, दिनेश कविता राखी, ममता, मीनू उमा, मनीषा, छवि, मुस्कान, प्रज्ञा, सोनी प्रमोद बर्तन अजय प्रवक्ता, मुकेश एडवोकेट, राजीव मुखिया, विवेक प्रवक्ता सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
पांचवी पुण्यतिथि पर दी श्रृद्धांजली
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जितेन्द्र दीक्षित की पांचवी पुण्य तिथि पर मीडियाकर्मियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के राजनीतिज्ञों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नगर की अंकित विहार कालोनी निवासी सपा नेता राकेश शर्मा के आवास पर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जितेन्द्र दीक्षित की पांचवी पुण्य तिथि पर कई मीडियाकर्मियों सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। सर्वविदित है कि जितेन्द्र दीक्षित अपनी शानदार लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण घटनाओं को बडी निष्पक्षता एवं दृढता के साथ लिखा। अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहे स्व.जितेन्द्र दीक्षित साथी मीडियाकर्मियों मे व्यवहारकुशल पत्रकार के रूप मे जाने जाते थे।
समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उपजिलाधिकारी सदर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मीजल्स रुबेला पर नियंन्त्रण पर कार्ययोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा ने तहसील सदर के क्षेत्रान्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी समस्त चिकित्सा अधीक्षकों के साथ् बैठक कर मीजल्स रुबेला पर नियन्त्रण हेतु स्वास्थ् विभाग द्ववारा जारी कार्ययोजना की समीक्षा एव दिनांक १३ मार्च से २४ मार्च २०२३ तक विशेष टीकाकरण अभियान के दृष्घ्टिगत बैठक सम्पन्न की। ’बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में दिनांक १३ मार्च से २४ मार्च २०२३ तक विशेष टीकाकरण अभियान संचालित कर मीजल्स रुबेला उन्मूलन एंव नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाकर ०५ वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के हेड काउंट सर्वे एवं टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। उन्होनें बताया कि सदर ब्लॉक मे ३८० परिवार, पुरकाजी में ११० परिवार, बघरा में ६० परिवार, चरथावल में ८४ परिवार जो कि टीकाकरण से आच्छादित नही है तथा टीकाकरण हेतु विरोध कर रहे है, ऐसे परिवारों को कार्ययोजना बनाकर उनको भी टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा। मुख्यत सिखेडा थाना अन्तर्गत असदनगर, न्याजुपरा एवं सुजडू में विशेष निगरानी के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यक्रम में प्रगति प्राप्त की जायें। उन्होनें कहा कि टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों में विशेष रुप से अभियान चलाकर टीके लगवाए जाऐंग् उन्घ्हानें कहा कि पहली व दूसरी खुराक ९५ प्रतिशत से उपर जब टीके लगेगें, तभी हम मीजल्स रुबेला पर नियन्त्रण कर सकते है।
उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, चिकित्साधीक्षक बघरा, सदर, चरथावल, पुरकाजी सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी भी उपस्घ्थित रहें।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में एक भारतीय उपभोक्ता जागरूक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबन्धक रीटा दहिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा-१०, ११ व १२ के ६० विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक प्रियांशु (रिसोर्स पर्सन गाजियाबाद व देहरादून शाखा) ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत मानक ब्यूरो की कार्य प्रणाली के विषय जैसे-उत्पादों के मानकीकरण, चिह्कन और गुणवत्ता प्रमाणित करना, मानीकरण और प्रमाणन योजना उपभोक्ताओं एवं उद्योग को लाभ पहुँचाने हेतु, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण भवन और निर्माण आदि कार्यों में गुणवत्ता लाना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा लघु चलचित्रों बी०आई०एस० के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा दो बी०आई०एस० एपलीकेशन बी०आई०एस० भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य, वितरण मंत्रालयों के अधीन कार्य करती है। बी०आई०एस० विभिन्न राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और अभियान जैसे – डिजिटल इंडिया, मेकिंग इण्डिया आदि सरकारी पहलों को सम्बोधित करने का कार्य करती है। बी०आई०एस० के द्वारा बी०आई०एस० केयर का एक मोबाइल ऐप बनाया गया है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य करेगें। बी०आई०एस० ऐप के द्वारा विद्यार्थी या अभिभावकों को निम्नलिखित जानकारी प्रदान कराती है। जैसे – उत्पाद की खरीदारी करते समय आप उत्पाद तथा गुणवत्ता को लेकर अक्सर परेशान होते है लेकिन अब आपको परेशान होने के जरूरत नहीं है। बी०आई०एस० केयर ऐप के द्वारा आप यह पता कर पायेगें कि आपने जो उत्पाद खरीदा है वह शुद्धतापूर्ण या गुणवत्ता पूर्ण है या नहीं। इस ऐप के माध्यम से किसी भी उत्पाद का लाइसेंस नम्बर, हॉलमार्क, एच०यू०आई०डी० आदि मानकों की जांच भी की जा सकती है।
इस कार्यलशाला में प्रत्येक प्रशिक्षित विद्यार्थी ने ३०-३० उपभोक्ताओं को लघु चलचित्र के माध्यम से जागरूक करने का संकल्प लिया। बी०आई०एस० केयर ऐप के द्वारा पानी की शुद्धता एवं गुणवत्ता मानको की जांच की जा सकती है, प्रेशर कूकर, आभूषण, खाद्य पदार्थ, विद्युत उपकरण इत्यादि की गुणवत्ता की जांच भी की सकती है। कार्यक्रम में मंच संचालन जितेन्द्र कुमार व आजाद सिंह ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेन्टर रूपेश कुमार, शुभम कुमार व राजीव वर्मा का योगदान रहा।
जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक्स चौंपियनशिप का आयोजन १० से १४ मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब मे हुआ, जिसमें पूरे भारत से २४ यूनिवर्सिटी के तकरीबन ५०० खिलाडियों प्रतिभाग किया। इनमें मुजफ्फरनगर जिले के पांच लड़कियों और तीन लडको के साथ कुल आठ खिलाडियों ने प्रतिभाग कर अपने जिले का नाम रोशन किया।
लड़कियों में जेबा प्रवीण, सोनिया, बुबूल, काजल, सोनम व लडको में अक्षय, शिवम व तुषार केशले ने प्रतिभाग किया। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर ही एक मात्र ऐसा जिला है, जहा के इतने खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों और पेरेंट्स ने इसका श्रेय जिम्नास्टिक्स कोच रोहित केशले, सत्काम तोमर व विजय पंवार को दिया।
व्यापारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के कुंदनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा संगठन के जिला उपाध्यक्ष एव प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण त्यागी को व्यापार संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सक्रिय रहकर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहकर कार्य करने हेतु प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी जो हमारे साथ रहकर व्यापारियों की समस्याओं हेतु अग्रणी रहकर कार्य करते हैं आज हम उनको प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर रहे हैं इस अवसर पर शोभित जैन,शीतल प्रसाद, प्रवीण जैन,अली मेहंदी,हर्ष जैन, पंकज जैन,शिव कुमार सिंघल,मुकेश गुप्ता,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल, अभिलक्ष मित्तल सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।
शिविर का हुआ आयोजन
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खंड बुढाना के ग्राम नगवा में प.दीन दयाल उपाध्याय शिविर/मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार के निर्देशानुसार विकास खंड बुढाना के ग्राम नगवा में प.दीन दयाल उपाध्याय शिविर/मेले का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामनाथ द्वारा गौ पूजन कर मेले का फीता काटकर उदघाटन किया। रामनाथ द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से ग्राम वासियों को अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु आवाहन किया गया। पशुचिकित्साधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया गया साथ ही नवयुवकों को पशुपालन के प्रति रुझान बढाने हेतु प्रेरित किया। पशु चिकित्साधिकारी,बितावदा डॉ संजीव सिंह द्वारा ्केसीसी, पशुधन बीमा, गोकुल मिशन अंतर्गत निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, वर्गीकृत सीमेन आदि के विषय मे बताया गया। पशु चिकित्साधिकारी कल्याणपुर, डॉ सुधीर कुमार व प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढाना, डॉ जिंतेंद्र कुमार वर्मा द्वारा कुल ६७५ पशुओ का नामांकन कर उपचार किया गया वेट् फार्मासिस्ट टी पी सिंह,पशुधन प्रसार अधिकायोगेंद्र मलिक, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव सिंह द्वारा सहयोग किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजेन्द्र कुमार, विपिन कुमार, बिजेंद्र सिंह, पंकज राणा, विकास चौधएवं संजय कुमार ने पूर्ण सहयोग किया।
आंगनबाडी केंद्रों पर स्कूल से पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का किया आयोजन
बुढ़ाना। बाल विकास परियोजना बुढ़ाना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना बुढ़ाना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का आयोजन किया गया टीकाकरण सत्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया गया एवम् टीकाकरण में सहयोग किया गया कुछ केंद्रों पर ड्राई राशन वितरण किया गया अलका राघव मुख्य सेविका द्वारा ब्लॉक कार्यालय से समूहों को राशन वितरण किया गया।
भगवान का भक्ति पूर्वक भजन ही कल्याण का श्रेष्ठ साधनः पं. संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। तुलसी मानस मंदिर, सत्संग भवन शामली रोड मुजफ्फरनगर में आज बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने अपने मुखार बिंद से श्रीमद् भागवत कथा के मंगल उद्बोधन मैं कहा गया कि जिस दिन से हमारे जीवन में श्रीकृष्ण की भक्ति प्रगट हो जाएगी,उसी समय से हमें सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आज वामन अवतार भगवान का स्वागत किया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने वामन अवतार के प्रसंग का भी विस्तार पूर्वक अर्थ समझाया। श्रीमद् भागवत कथा मे आसपास के क्षेत्र के साथ दूरदराज से भीघ्घ् सुनने के लिए लोग आ रहे हैं ।
आज श्रीमद् भागवत कथा में पधारे महामृत्युंजय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महामंडलेश्वर,कथा व्यास श्री संजीव शंकर महाराज का कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि भक्ति पूर्वक भगवान का भजन करना ही जीवन में कल्याण का सरल साधन है। महामृत्युंजय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महामंडलेश्वर,कथा व्यास संजीव शंकर महाराज ने इस अवसर उपस्थित सभी भक्तों से रामलीला भवन नई मंडी निकट नई मंडी कोतवाली में १०८कुण्डीय महामृत्युंजय महायज्ञ में पधारने का अनुरोध किया।
श्रीमद् भागवत कथा में किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,सभासद मोहित मलिक, सुशील शर्मा, दिनेश बंसल, आशीष शर्मा , दीपेंद्र मलिक, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
पूर्ति निरीक्षक ने की जांच
बुढाना। पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा ग्राम फुगाना के उचित दर विक्रेता के वितरण की जांच की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा ग्राम फुगाना के उचित दर विक्रेता के वितरण की जांच की गई एवं मौके पर उपस्थित कार्ड धारको के बयान दर्ज किए गए।एवं मौके पर उपस्थित कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गएग् कार्ड धारको द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई और खाद्यान्न प्राप्त होने के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की गई विक्रेता के वितरण के संबंध में कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई कार्ड धारको द्वारा विक्रेता के व्यवहार को भी अच्छा बताया गया। घटकृतौल् माप उचित पायी गई।
हिंदू महासभा की हिंदूवादी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार हिंदू वीर एवं नारी शक्ति जुड़ रही है हिंदू महासभा से
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । इसी क्रम में आज पूजा चौहान व मुकेश कुमार के नेतृत्व में १ दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों ने ली हिंदू महासभा की प्राथमिक सदस्यता जिसे राष्ट्रीय प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा ने भगवा भटका व माला पहनाकर किया स्वागत एवं बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कल १७ तारीख को होने वाली भगवा यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप पर विचार विमर्श किया गया वहीं जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा भगवा यात्रा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले शहीदों एवं क्रांतिकारियों के लिए बलिदान को याद करते हुए निकाली जाएगी जो शिव चौक तहसील मार्केट से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः शिव चौक पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा जिसके बाद यात्रा का समापन होगा इस दौरान मुख्य रूप से- प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महासचिव बसंत कश्यप, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रविंदर सैनी, गौतम कुमार ,अमित कुमार, जिला संगठन मंत्री संदीप मित्तल ,युवा नगर उपाध्यक्ष सौरभ रॉय, गोपी वर्मा, गीता देवी ,भावना देवी, कुसुम देवी, विमला देवी, आरती देवी, आदि मौजूद रहे।
शुभ और मांगलिक कार्य 19 मार्च से नहीं होंगे
मुजफ्फरनगर। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत पंचक में हो रही है। इस वजह से नवरात्र बहुत ही खास बन गया है। नवरात्रि में घट की स्थापना भी पंचक काल में ही की जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है तो उसे पंचक कहते हैं।
यह सभी नक्षत्र अशुभ माने जाते हैं, अतः चन्द्रमा का भी इनमें गोचर अशुभ कहा गया है। मान्यताओं के अनुसार इन नक्षत्रों में कार्य शुरू करने पर हानि की संभावना रहती है।
प्रसिद्ध पंडित जी ने बताया कि पंचक १९ मार्च को सुबह ११.१७ बजे से शुरू होगा और समापन २३ मार्च को दोपहर २.०८ बजे होगा। इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्यों को स्थगित कर देना चाहिए। हालांकि पंचक काल में जप और पूजा के अनुष्ठान किए जा सकते हैं।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। यू पी बोर्ड परिषदीय परीक्षा के मूल्यांकन के सम्बंध में उप नियंत्रकों , कोठार व अन्य अधिकारीयों के लिए कार्यशाला का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के तत्वाधान में जिला मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर,डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर,छोटू राम इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर व इस्लामिया इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर कुल पांच मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए है, जिन पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षकों द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने मूल्यांकन से सम्बंधित समस्त निर्देशों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षार्थियों के भविष्य के लिए जिस प्रकार से नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षाओं का आयोजन आवश्यक है उसी प्रकार से परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का निरपेक्ष एवं त्रुटिरहित मूल्यांकन कराया जाना भी उतना ही आवश्यक है।
जोगेंद्र यादव फुगाना एसओ, सुदेश कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने फुगाना थानाध्यक्ष सुदेश कुमार को हटा दिया और उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जोगेंद्र यादव को फुगाना थानाध्यक्ष बनाया गया है। फुगाना थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से फुगाना थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे थे, जिन पर अंकुश लगाने में इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।
आवर्ती जमा खाता (आरडी) को खोलने में प्रयोग होने वाले कार्डो का अभाव
मुजफ्फरनगर। डाकघर की योजना आवर्ती जमा खाते को खोलने में प्रयोग होने वाले कार्डो का अभाव होने से डाकघर के अभिकर्ता बेहद परेशान है। पता चला है कि पिछले काफी दिनों से खाता खोलने में प्रयोग होने वाले कार्डो का बेहद अभाव चल रहा है तथा उक्त कार्ड जिला बचत अधिकारी के आफिस से मिलते है। कार्ड न मिलने से डाकघर अभिकर्ता बेहद परेशान है। इस संबंध में जिला बचत अधिकारी के बाबू विनय कुमार का कहना है कि कार्ड लखनऊ से नहीं आ रहे है। इसलिए हमारे आफिस से कार्ड नहीं दिये जा रहे है। संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देकर समस्या से निजात दिलाये।


