खेल जगत

टीम इंडिया अगस्त में करेगी Ireland का दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए इस साल अगस्त में आयरलैंड का दौरा करेगी. यह जानकारी क्रिकेट आयरलैंड ने शुक्रवार को दी. क्रिकेट Ireland ने कहा, आयरलैंड के क्रिकेट प्रशंसक दुनिया की नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम भारत को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे, जब एशिया के शीर्ष खिलाड़ी इस अगस्त में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए मालाहाइड लौटेंगे.

भारतीय टी20 टीम के नये कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिछले साल इसी स्थान पर दो मैचों की श्रृंखला के दौरान टीम का नेतृत्व किया था. भारत को अपनी घरेलू सरजमीं पर इस साल एकदिवसीय विश्व कप खेलना है ऐसे में यह देखना होगा कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हार्दिक को एक ऐसी सीरीज में खेलने का जोखिम उठायेगा जिसका विश्व कप की तैयारी के मामले में कोई खास महत्व नहीं होगा.

यह सीरीज हालांकि Ireland क्रिकेट बोर्ड के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि इसके प्रसारण राजस्व से उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी. इस श्रृंखला का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक होगा. क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वार्रेन डेयूट्रोम ने कहा कि पुरुष क्रिकेट के मामले में गर्मी का 2023 सत्र किसी जश्न की तरह होगा.

उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के लिए यह बहुत खास होगा. हम आज पुष्टि कर सकते हैं कि भारत लगातार दूसरे साल आयरलैंड का दौरा करेगा. हमारी टीम इससे पहले मई में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप सुपर लीग के तहत खेले जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगी. उन्होंने कहा, हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि हम जून में लॉर्ड्स में टेस्ट मैच और फिर सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 6 =