उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को फौरी राहत मिली

Allahabad High Court से सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को फौरी राहत मिली है. हाईकोर्ट में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल को सीज करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता ने कहा कि सरकार स्कूल को खोले रखेगी और बच्चों की परीक्षा के लिए स्कूल 6:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक खुला रहेगा.

सरकार की तरफ से कहा गया कि विद्यालय में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होगा. सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता द्वारा दी गई अंडरटेकिंग पर याचिका की सुनवाई कर रहे जस्टिस एसपी केसरवानी और जस्टिस एके गुप्ता की डिवीजन बेंच ने रामपुर के जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वह अपर महाधिवक्ता के बयान पर अमल करें. कोर्ट इस याचिका पर अब 21 मार्च को सुनवाई करेगी.

याचिका के मुताबिक मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान की भूमि पर रामपुर पब्लिक स्कूल बना है. ट्रस्ट की यह जमीन लीज की थी. जिसकी लीज 28 जनवरी 2023 को समाप्त हो गई है.

इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपुर ने रामपुर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग खाली करने का निर्देश दिया. जब जगह खाली नहीं की गई तो जिला प्रशासन ने स्कूल समेत समूचा परिसर सीज कर दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =