Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- शातिर को मुठभेड में दबोचा,०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ बदमाश घायल हो गया जिसके कब्जे से ०१ स्कूटी, नशे की गोलिया व ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृतव में थाना कोतवाली नगर पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर बदमाश को तबलसा रोड मास्टर सराफत के आफिस के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्कूटी, नशे की गोलिया व ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शाह आलम उर्फ शोबी पुत्र अखलाक निवासी उत्तरी सरवट गेट थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०१ स्कूटी नम्बर यूपी १२ बी एफ ९६६५ तथा १५०० गोलिया (नशे से सम्बन्धित) बरामद हुई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, उ०नि० जितेन्द्र सिंह, मनोज कुमार शर्मा, है०का० रोहताश, है०का० अशोक खारी, अनिल चौधरी, का० असफाक, शिव ओम भाटी, सचिन कुमार, जितेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =