Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- थाना बुढाना पुलिस ने शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार

बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०३ गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ०१ रास गौवंश, गौकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद किये।

अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०३ शातिर गौकश अभियुक्तगण को जंगल ग्राम विज्ञाना से जौला की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण सादाब उर्फ दानिश पुत्र मौ० इशाक निवासी सेक्टर ११ मोती मस्जिद थाना नौचंदी जनपद मेरठ, महराज पुत्र मौ० रफीक निवासी चुन्नू वाली गली मकान न० १२२ थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ, इन्तजार पुत्र इस्तकार अहमद निवासी समर गार्डन पुलिस चौकी के पास स्विमिंग पुल के सामने वाली गली ४० फुटा रोड थाना लिसाडी गेट मेरठ।

जिनके कब्जे से ०१ रास गौवंश, गोकशी करने के उपरकरण- ०१ लकडी का गुटका, ०१ कुल्हाडी, ०१ रेत, ०१ रस्सी, घटना में प्रयुक्त ०१ होन्डा गाडी , ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू नाजायज किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मांगेराम कर्दम, उ०नि० सुनील कसाना, है०का० निर्वेश शर्मा, है०का० जितेन्द्र सिंह, का० राजीव अत्री, योगेश कुमार, अनुज कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + three =