News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बच्ची व बकरी की झोपडी में आग से हुई मौत,परिजनों में कोहरामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) झोपड़ी में आग लगने से ७ साल की बच्ची चपेट में आ गयी जबकि उसकी मां भी झुलस गई। आग लगने से झोपड़ी में बंधी रही एक बकरी की मौत भी हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जानकारी पर घटनास्थल का मुआयना किया है।
मामला मोरना भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी के मजरे योगेन्द्रनगर का है। यह जगह मुख्यालय से ४० किमी. दूर पड़ता है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात्रि में झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी। उस समय परिवार में सभी लोग सो रहे थे। तभी झोपड़ी के कोने से चिंगारी पकड़ी।
परिवार के तीनों लोग रात में सो रहे थे। बच्ची की मां कुशबा की नींद खुली, वह दौड़कर आग बुझाने गए। तब तक आग बढ़ती चली गई। इस बीच वह झोपड़ी से बाहर की तरफ दौड़ी। अंदर ७ साल की बेटी विद्या रह गई। वह अपने पिता जुनेश के साथ दौड़कर आ रही थी, तभी छप्पर गिर गया। इस दौरान पिता भी किसी तरह बाहर निकलकर आ गए। माता पिता के आंखों के सामने बच्ची की चपेट में आ गयी।
फायर ब्रिगेड की टीम पर आग पर काबू पाया
बेटी की मौत के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। बेटी को बचाने के लिए मां दौड़ी थी, लेकिन बचा नहीं सकी। इस बीच कुशबा भी झुलस गई है। आस पास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग की-मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भोपा राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भोपा, लेखपाल सुरेशचंद व फायर सर्विस स्टेशन जानसठ की टीम ने घटना की जानकारी की। ग्रामीणों ने गरीब परिवार को आर्थिक मदद करने की गुहार प्रशासन से लगाई है। वहीं, बेटी की मौत के बाद से परिजन बेसुध हैं। वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।

 

मुठभेड में दो शातिर किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान लूटकर फरार हो रहे दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच कर अस्पताल पहुंचाया। जबकि उनके ३ साथी फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया सामान और हथियार बरामद किया है।
सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेई ने बताया कि रविवार को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश तिताबी मिल क्षेत्र के पास हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान तमंचे के बल पर लूट कर फरार होने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास जंगलों में कांबिंग करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। इस दौरान एक गाड़ी में लूट का सामान लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे बदमाशों की गाड़ी बघरा क्षेत्र के जंगल में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं तीन बदमाश फरार हो गए। सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई ने बताया कि बदमाशों की पहचान इनाम और आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों से लूटा गया सामान और तमंचे बरामद हुए हैं।

 

छापे से बंद हुए साप्ताहिक बंदी में बाजार
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साप्ताहिक बंदी को लेकर अधिकारियों ने की छापेमारी। इस दौरान बाजार के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द किए। बताया जाता है कि श्रम विभाग के डिप्टी कमिश्नर राज बहादुर सिंह ने आज साप्ताहिक बंदी को लेकर छापामारी की। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा की गई छापामारी से दुकानदारो मे हडकम्प मचा रहा।

जागरण में श्रद्धालुओं जमकर झूमे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेहता क्लब नई मंडी में मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी मनीष चौधरी, विकल्प जैन ,सचिन पटाखा रहेहर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई मंडी गौशाला रोड के सभी व्यापारी एवं युवा टीम द्वारा हिंदू नव वर्ष आगमन के ७२ घंटे पहले हुआ मां भगवती का भव्य जागरण सभी क्षेत्र वासियों ने मां भगवती जागरण मैं पहुंचकर लिया आशीर्वाद जागरण में सुंदर झांकी एवं सुंदर नृत्य के साथ मां की अनेकों भेट सुनकर पूरा क्षेत्र भक्ति में हुआ इस अवसर पर सभी युवाओं ने अपने देश की सलामती के लिए माता रानी से कामना की इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, अंशुल गुप्ता , मनीष गुप्ता, दीपक शर्मा , आशीष सिंशल, कुश कुच्छल, अमित रावत, संजय जैन , विक्की, दीपक चौहान, यश गर्ग, आकाश गर्ग, जतिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

युवा पीढी को उच्च शिक्षा देकर संवारा जाएगा भविष्यMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने संकल्प लिया कि युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य संवारा जाएगा, ताकि राष्ट्र तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सके। सोसाइटी की पहली कार्यकारिणी की रविवार को ग्राम जडोदा स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुरसलीन त्यागी और संचालन महासचिव शहजाद त्यागी ने किया।
इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य मौजूदा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बनाना है। सोसाइटी समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से बनाई गई है। सब तन मन धन से इस काम को अंजाम देने कि कोशिश करेंगे। महासचिव शहजाद त्यागी ने बताया कि समिति का रजिस्ट्रेशन होने के बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पेश हुए। जिनको सर्व सम्मति से पारित किया गया। सोसाइटी में जनहित में कई प्रस्ताव पास किए। संगठन मंत्री सालिम त्यागी ने कहा कि जल्द ही संगठन को मजबूत करने का काम किया जायेगा। सभा में मुरसलीन त्यागी (जड़ोदा), शहजाद त्यागी (नावला), जाकिर त्यागी (छपार), तोहीद त्यागी (शाहपुर), कलीम त्यागी (बरला), सलीम त्यागी (दधेडू), सालिम त्यागी (चौकडा), साजिद त्यागी (सरवट) और अय्यूब प्रधान (जड़ोदा) आदि मौजूद रहे।

 

शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भागने की जुगत मे रहा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस व बदमाशों के बीच जमालपुर नहर पटरी पर मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने भागदौड कर उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश कलीम उर्फ बिहारी निवासी सिखेडा पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस दौरान दूसरा बदमाश शमशाद पुत्र रशीद निवासी नसीरपुर, थाना नई मन्डी को किया गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है।

 

पं. उमादत्त शर्मा से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया शोक व्यक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पंडित उमादत्त शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की ओर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही उनके परिवार का हाल भी जाना। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आपका परिवार सदैव सत्यवादी, गांधीवादी परिवार रहा है और सदैव ही हर जरूरतमंद के कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहा है और उमादत्त शर्मा से कहा कि आप भी अपने माता पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं लगातार समाज की सेवा करने में सबसे आगे नजर आते हैं। लगातार समाज सेवा के कार्यों में सुर्खियों में रहते हैं बड़ा अच्छा लगता है आपको देखकर समाज सेवा के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं आपकी माताजी के देहांत का सुनकर बहुत ही दुख हुआ और मुझसे रहा नहीं गया मैं आपसे मिलने चला आया उमादत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की सादगी की तारीफ करते हुए उन का तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग, संजीव गौतम एडवोकेट, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, बिट्टू प्रधान समीर गौतम, छत्रपाल शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

खतौली पुलिस ने वांछित को दबोचा
खतौली मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली पुलिस द्वारा एक वाछित अभि० को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० शिवकुमार द्वारा वाछित अभियुक्त सोनू पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली मु०नगर को कैलावडा कांटे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

 

महिला का फांसी पर लटका मिला शवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवसाद में चल रही एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मूल रूप से गांव घिससुखेड़ा के रहने वाले प्रवेश की पत्नी नीरा (५० वर्ष) ने फांसी के लगाकर खुदकुशी कर ली। नीरा खाना खाकर अपने कमरे में गई थीं। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। उनके पति प्रवेश घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे का गेट खोलकर भीतर झांका तो वह सन्न रह गए। नीरा छत पर लगे पंखे से फंदे के सहारे लटक रही थीं, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर प्रवेश के साथ मिलकर नीरा को नीचे उतारा। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चर्चा रही कि महिला अवसाद में चल रही थी। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएगी। प्रवेश एक पेपर मिल में कैंटीन चलाते हैं। वह दो साल से फ्रेंड्स कॉलोनी में मनोज के मकान में किराए पर रह रहे थे।

 

पेयजल की भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने करायी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मगर सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने बताया विद्युत आपूर्ति भी काफी हद तक सुचारू हो गई है और जो क्षेत्र रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र सुचारू करने का प्रयास है दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने प्रयास करके जहां जहां पानी की किल्लत आ रही थी वहां वहां नगरपालिका एवं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता करके टैंकर भिजवाने का कार्य किया एवं जहां पर नलकूप पर जनरेटर की व्यवस्था होनी थी वहां जनरेटर की व्यवस्था कराने में सहयोग दिया उन्होंने कहा के नागरिकों की प्रत्येक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी

 

22 तक क्रिकेट के चयन ट्रायल का पंजीकरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अलग अलग आयु वर्गों में होने वाले ट्रायल के लिए प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब २२ मार्च कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि मुजफ्फर नगर जनपद के सभी इछुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण एसोसिएशन के अस्थाई पंजीकरण कार्यालय अल्मासपुर में मैग स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह १० बजे से १ बजे के बीच इंचार्च मोहमद अरशद से मिल कर करा सकते है। जिसके लिए २ फोटो आयु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, और निर्धारित पंजीकरण शुल्क देय होगा।२१ मार्च के बाद पंजीकरण का मौका नही मिलेगा पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात अप्रैल माह में सभी वर्गों के ट्रायल आयोजित किये जायेंगे।

 

पानी की कराई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर में बिजली ना आने के कारण पानी की व्यवस्था के लिए तमाम समाजसेवी सामने आए हैं।बचन सिंह कालोनी में जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने जेनरेटर से घरों में पानी के टैंक भरवाए। गांधी कालोनी गली नंबर ६ में जनरेटर से पानी की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार पानी प्राप्त किया जा सकता है। अनिल धमीजा , मकान न ७२५, गली न ६ , गांधी कालोनी ने यह जानकारी दी। नगर पालिका मुजफ्फरनगर क्षेत्र के सभी सम्मानित गणमान्य नगर वासियों को सूचित किया गया है कि विद्युत कर्मियों के हड़ताल के कारण नगर पालिका द्वारा जल आपूर्ति का समय शाम ४ः०० बजे से ६ः०० बजे तक सुबह ८ः०० से ११ः०० तक पानी की आपूर्ति पालिका के उपलब्ध संसाधनों द्वारा की जाएगी। सभी से अनुरोध किया है कि जल आपूर्ति के समय में अपनी आवश्यकता के अनुरूप जल का भंडारण अपने अपने बाल्टी अथवा अन्यबर्तनों में कर ले आपसे आप सभी से अनुरोध है कि पालिका को जल आपूर्ति के संबंध में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें अपील अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने की है।

 

बदला मौसम अस्पतालां में लगी कतार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ओपीडी में रोजाना १२०० से ज्यादा बुखार के मरीज परामर्श ले रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण लोग वायरल के चपेट में आ रहे है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और श्वसन से पीड़ित है। इस तरह के १२०० से ज्यादा मरीज रोजाना परामर्श ले रहे है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. उमंग सिंघल ने बताया कि मौसम बदलने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
इन बातों का रखें ध्यान
– बारिश और मच्छरों से बचें।
– फ्रिज में रखा हुआ ठंडा पानी ना पीएं।
– पानी का उबालकर ही पीएं।
– बाहर की चीजें खाने से बचें।
– चाट व खट्टी चीजों का सेवन ना करें।
– ताजे फल ही खाएं और बासी खाना खाने से बचें।
– ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनकर रखें।

 

अंश, आशीष और उज्ज्वल के शोध पत्र सर्वश्रेष्ठ
मीरापुर मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीआईटी में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बेस्ट रिसर्च पेपर के लिए एमआईटी मेरठ के अंश कुमार प्रथम, आईएचएमएस कोटद्वार के आशीष कुमार शर्मा को द्वितीय स्थान और एनएनआईटी नजीबाबाद के उज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल ने शोधार्थियों की सराहना की।
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन ४३ शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। यूएसए से डॉ. राम बाबू शर्मा, फिनलैंड से डॉ नवीन शर्मा, एस नीलामणि मुख्य वक्ता रहे। उड़ीसा से धनंजय कुमार ने फॉग ऑफ कंप्यूटिंग पर अपना शोध प्रस्तुत किया। राजस्थान से रुचि मिश्रा, डॉक्टर संध्या श्रीवास्तव ने ग्रामीण तथा नगरीय समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
दिल्ली के शिवांगी राय, ईशा जैन, आलौकिता वेज, युवा कौशिक ने ट्रांसलेशन बायो इनफॉर्मेटिक्स ओंटोलॉजी इन हेल्थ केयर विद क्लाउड कंप्यूटिंग पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सीए दुष्यंत कुमार, एजुकेशन विभागाध्यक्ष डॉ कावेंद्र कुमार यादव और डॉक्टर आलोक सिंह वर्मा, डॉक्टर शुभांगी सिंह, डॉक्टर लोकेश बंसल, डॉक्टर राघव मेहरा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ शिवानी चौहान, सह संयोजक एमसीए के विभागाध्यक्ष अजय सिंह, एवं संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल, उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता, सह निदेशक डॉक्टर पुष्पनील वर्मा व डॉ राघव मेहरा ने शोधार्थियों को पुरस्कृत किया।

 

प्रशासन का विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला प्रशासन के सतत प्रयास से करीब 50 घंटे से बाधित बिद्युत आपूर्ति के पुनः सुचारू होने पर एक और जहां नागरिकों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी और जनपदवासियों ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से बिजली पानी गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बिजली ना आने तथा पानी की समस्या का आलम यह हो गया था कि गली-मौहल्लो में हाथो मे बाल्टी लिए लोग सरकारी नल की तलाश करते नजर आए। लोगों ने घरेलू उपयोग हेतु पानी की व्यवस्था के लिए अपने गली-मौहल्ले तथा आसपास के क्षेत्र में लगे हैंडपम्प से पानी भरा। वहीं दूसरी और कई घंटे लगातार बिजली गुल होने से लोगों के घरो मे लगे स्टैबलाईजर्स की चार्जिग समाप्त हो गई। जिसका नतीजा यह रहा कि कई घरो मे तो रोशनी के लिए फिर से मोमबत्ती जलानी पडी। विद्युतकर्मियों की हडताल के कारण बिजली आपूर्ति बन्द होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। परन्तु आमजन की इस विकट समस्या के प्रति पूरी तरह गम्भीर डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने अधिनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चाहे जैसे भी मुमकिन हो। जनसमस्या के दृष्टिगत प्राथमिकता के आधार पर बिजली व्यवस्था में सुधार हो। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी जनपद में तैनाती से पूर्व करीब तीन वर्ष तक निकटवर्ती जनपद मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रहे चुके हैं। तथा विद्युत विभाग की अच्छी-खासी जानकारी रखते हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्प बंगारी तथा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह कन्ट्रोल रूम पर मौजूद रहे तथा अधिनस्थों को निर्देशित करते रहे। विद्युत समस्या को लेकर आमजन मे यह धारना बन गई थी कि आज रात करीब 10 बजे तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाएगी। परन्तु इस सब के विपरीत जिलाधिकारी के निर्देशन मे प्रशासनिक अमले ने सतत प्रयास कर लोगों को इस समस्या से निजाद दिलाई। जिस पर जनसाधारण ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त बाईक सवार एक युवक शामली की और से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

सब्जी विक्रेता हुआ चोटिल
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तेजी के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर सब्जी विक्रेता घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर एकत्रित आसपास के दुकानदारो ने सब्जी विक्रेता अखिलेश पुत्र लालचन्द यादव को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =