उत्तर प्रदेश

Jalaun News: एंटी करप्शन टीम ने केनरा बैंक मैनेजर अनुज राजपूत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Jalaun News:  बुलेट एजेंसी मालिक से असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने खाते पर लिमिट बढ़ाने के लिए एक लाख रुपए की मांग की। शोरूम मालिक ने पचास हजार रुपए देकर लिमिट को बढ़ा लिया। बाकी के बचे पचास हजार देने के पहले शोरूम मालिक ने लखनऊ एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने बैंक मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शोरूम के अंदर से पकड़कर अपने साथ लखनऊ ले गई।

जालौन उरई कोतवाली क्षेत्र की जेल रोड पर ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव की बुलेट सर्विस सेंटर है। जहाँ पिछले दिनों ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव ने उरई के अंबेडकर चैराहा स्थित केनरा बैंक में अपने खाते की सीसी लिमिट 20 लाख बनवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया था।

उसके बाद बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अनुज राजपूत में उन्हें सीसी लिमिट बनवाने के बदले में एक लाख रुपए घूस की मांग की। तय यह हुआ कि 50 हजार रुपये पहले लेंगे और 50 हजार सीसी लिमिट बढ़ने के बाद उनके खाते में जब 20 लाख रुपए आ जाएंगे तो बकाया 50 हजार रुपये और दे दिए जाएंगे। 

इस बीच ऋषि और देवेंद्र ने इसकी लिखित शिकायत लखनऊ में एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से की। योजना के तहत 50 हजार रुपये पहले इन दोनों ने अनुज राजपूत को दे दिए। लगभग एक सप्ताह पहले जैसे ही ऋषि और देवेंद्र के खाते में सीसी लिमिट बढ़ा दी गई और उनके खाते में 20 लाख रुपए आ गए। इसके बाद बैंक मेनेजर अनुज राजपूत ने उनसे बकाया 50 हजार रुपये देने की मांग करने लगे। 

इसकी सूचना ऋषि पांडे और देवेंद्र ने लखनऊ के एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों को दी। उधर, अनुज राजपूत को बैंक का काम खत्म करने के बाद देर रात बुलेट सर्विस सेंटर पर बुलाया गया। उधर, टीम लखनऊ से पहले ही आ चुकी थी। जैसे ही बैंक कर्मी अनुज बुलेट सर्विस सेंटर में आया उससे बातचीत करने के बाद जैसे ही केमिकल लगे 50,000 रुपए ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव ने अनुज राजपूत को दिए तो पहले से घात लगाकर पहले से बैठी एंटी करप्शन की टीम ने अनुज राजपूत को रंगे हाथों पकड़ लिया जब उसके हाथ धुलवाए जो लाल हो गए। 

इसके बाद एंटी करप्शन टीम के डिप्टी एसपी के नेतृत्व में आई 16 सदस्यीय टीम ने पकड़े बैक कर्मी अनुज के बयान लिए। बरामद रुपये को सील बंद किया तथा शिकायतकर्ता ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव के साथ-साथ अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के बाद गिरफ्तार बैंक कर्मी अनुज राजपूत को अपने साथ लखनऊ ले गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + one =