उत्तर प्रदेश

Amethi News: सारस पक्षी और आरिफ की बहुचर्चित दोस्ती का अंत, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा

Amethi News:  वन विभाग की टीम ने अपर प्रधान वन रक्षक के निर्देश पर सारस पक्षी को पंछी विहार में भेजकर संरक्षित कर दिया। जिस पर सपा सुप्रीमो एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है। अमेठी के सारस पक्षी और आरिफ की बहुचर्चित दोस्ती का अंत हो गया।

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वाले से दूर ले गई, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।’

अमेठी जिले के मडका के रहने वाले मो. आरिफ की एक सारस पक्षी से दोस्ती बीते एक माह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों एक दूसरे के इशारे समझते थे, साथ चलते थे, आरिफ इस पक्षी के खाने-पीने का ध्यान रखता था। दोनों की इस अंडरस्टैंडिंग की जनपद से लेकन सोशल मीडिया में खूब चर्चे हुए।

इतना ही नहीं, कुछ दिन पूर्व अमेठी आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंडखा जाकर मो. आरिफ से मुलाकात की थी। जिसके बाद सारस और आरिफ की दोस्ती सुर्खियों में आ गई थी। यह सब चल ही रहा था, इसी बीच प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी डीएन सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर सारस को उसके प्राकृतिक वास समसपुर पंछी विहार में छोड़े जाने की अनुमति मांगी थी।

जिस पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी को सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ समसपुर पंछी विहार छोड़ने की अनुमति दे दी। मंगलवार को सारस को पशुचिकित्सक के साथ एसडीओ रामवीर मिश्र व क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पंछी विहार में छोड़ दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =