लकडी की आढत पर काम करने वाले युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
पुरकाजी। लकडी की आढत पर काम करने वाले युवक का शव बाग मे लावारिस अवस्था मे पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार कस्बा पुरकाजी के मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी करीब 24 वर्षीय युवक मयंक पुत्र सुनील कस्बे के लक्सर रोड पर लकडी की आढत पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि युवक मयंक विगत 19 अगस्त 2020 को अचानक कहीं लापता हो गया था।
जिसे उसके परिजनो ने ढूंढने की काफी कोशिश की तथा पुलिस को भी इस मामले से अवगत कराया। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता चल रहे युवक मयंक की तलाश शुरू कर दी।
वहीं दूसरी और युवक के परिजन तथा रिश्तेदार भी उसकी तलाश मे लग गए। कि इसी बीच आज सुबह कुछ ग्रामीणो ने देखा के लक्सर रोड पर धर्म कांटे के पास बाग मे किसी अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का शव पडा होने की सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना प्रभारी सुभाष गौतम मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त कस्बा निवासी युवक मयंक पुत्र सुनील के रूप मे हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छा गया।
