Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू तोमर ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा

मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण मे तक तक किसानो को कानून के हिसाब से आरपीटेशन नही मिल पाता

तो पूरे जिले मे कहीं की काम नही होने दिया जाएगा। पिछले कई वर्षो मे किसानो का गन्ने का रेट कुल 10 रूपये प्रति कुन्तल बढाया गया है। 10 रूपये बढने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उंट के मुंह मे जीरा किसान के गन्ने का भाव 450 रूपये प्रति कुन्तल किया जाए। किसान के गन्ने का भुगतान जब तक का जो भी रूका हुआ है

मय ब्याज सम्पूर्ण रूप से 15 सितम्बर 2020 तक कराया जाए। यदि यह भुगतान 15 सितम्बर तक नही हुआ तो संगठन प्रदेशभर मे रेल रोकेगा। हाईवे जाम करेगा जिसकी जिम्मेदारी खुद शासन-प्रशासन की होगी। डीजल पर 2 महीने के अंदर लगभग 20 रूपये प्रति की बढोत्तरी हुई है

। जिसमें किसान की रीढ की हडडी पर सीधा वार किया गया है। किसान के लिए डीजल 30रूपये लीटर किया जाए। मांग की गई कि कृषि श्रृण ब्याज मुक्त हो।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, जिला महासचिव अजय राठी, जिला महामंत्री बिजेन्द्र उपाध्याय,युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह, नगर अध्यक्ष सुबोध काकरान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 18 =