खेल जगत

आईपीएल में नए लुक में दिखेंगे Virat Kohli

 दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli नए लुक में नजर आ रहे हैं. किंग कोहली अक्सर अपने बालों के साथ नए-नए हेयरस्टाइल आजमाते रहते हैं. ऐसे में उन्होंने आईपीएल के पहले अपने बाल कटवाएं हैं. वहीं, अब कोहली के नए हेयरस्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

आईपीएल 2023 में विराट कोहली नए हेयरस्टाइल में नजर आएंगे. उन्होंने आरसीबी कैंप के साथ जुड़ने और आईपीएल के पहले अपने बाल कटवाएं हैं. कोहली ने खुद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. कोहली के नए हेयरस्टाइल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. विराट के साथ उनके तस्वीर में हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम भी नजर आ रहे हैं. वहीं, विराट उन्हें इस तस्वीर में मैजिशियन कह रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली को यह नया लुक देने वाले आलिम हकीम एक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं और उन्होंने कई सेलिब्रिटियों को नया लुक दे चुके हैं.

 आखिरी वनडे में Virat Kohli ने शानदार 54 रनों की पारी खेली, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला पाए. वहीं, अब कोहली आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि आरसीबी अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.

Virat Kohli, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =