Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- क्रांति सेना ने टीन शेड के विरोध में दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बामनहेडी के ग्राम प्रधान द्वारा जबरन यात्री टीन शेड का निर्माण कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के नाम प्रशासनिक अधिकारी को दिया।

क्रांतिसेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व महानगर अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में क्रांतिसेना के दर्जनों कार्यकर्ता व ग्राम बामनहेड़ी के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और ग्राम प्रधान भ्रमसिंह द्वारा बामनहेडी निवासी धर्मपाल के घर के बाहर जबरन यात्री टीन शेड निर्माण कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया

क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने बताया ग्राम प्रधान अपनी हट धर्मिता दिखाते हुए यात्री टीन शेड का निर्माण ऐसी जगह करा रहा है जिसका आम जनता को कोई लाभ नहीं है !! ग्राम प्रधान केवल अपनी दबंगता दिखाते हुए क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के विरोध के बावजूद यात्री टीन शेड का निर्माण गलत जगह करने पर आमादा है!

  इस अवसर पर ज्ञापन देने में मुख्य रूप से देवेंद्र चौहान, सचिन जोगी, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र विश्वकर्मा, शैंकी शर्मा, दीपक धीमान, निरंजन ठाकुर, मूलेराज, सुनील कुमार, देश पल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, राजीव, अनिल, बाबूराम, आदि मौजूद रहे !!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eleven =