Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोक दल में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मुजफ्फरनगर कार्यालय पर सैकड़ों ब्राह्मण समाज के युवकों ने राष्ट्रीय लोक दल में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली !जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल जनपद मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय पर एक सभा का आयोजन हुआ

जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष अजीत राठी,सुधीर भारतीय,युवा जिला अध्यक्ष विदित मलिक, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी,जगपाल सिंह नेताजी,आदि पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे,जिन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर आक्रोश जताया और उनोने अपनी आस्था चौधरी अजीत सिंह एवं जयंत चौधरी में व्यक्त की!

ब्राह्मण समाज के युवाओं का नेतृत्व करते हुए अभिषेक पंडित ने कहा की वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें किसानों मजदूरों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित है जो जातिवाद में विश्वास नहीं करती और सर्व धर्म सर्व समाज की पार्टी है इसलिए हम सभी युवाओं का फर्ज है कि अच्छे समाज का निर्माण करने हेतु राष्ट्रीय लोक दल के हाथ मजबूत करें

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने अभिषेक पंडित को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में वो राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करेंगे !

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी हर्ष राठी विकास कादियान आदेश मखियाली, विक्रांत चौधरी पिन्ना, दिग्विजय पवार,सौरभ पंडित,दुष्यंत पंडित, हिमांशु शर्मा अभिषेक शर्मा इंदिरा कॉलोनी,आकाश शर्मा,अंशुल शर्मा,अभिनव वशिष्ट, सूर्यकांत भारद्वाज,सनी वशिष्ट,लकी, निशांत,शुभम शर्मा,रचित त्यागी आदि सैकड़ों युवक उपस्थित रहे!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 6 =