News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ईट राइट मेले का मंत्री कपिलदेव ने किया शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया गया है। जिनका पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। लोगों को स्वावलम्बी बनाने के उददेश्य से सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रयासों की कडी में आज नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ईट राईट मेला/प्रदर्शनी 2023 के उदघाटन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि डा.कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहुंचने पर डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी सहित कई अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल को बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की और से शहर के सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में ईट राईट मेला/प्रदर्शनी 2023, मुजफ्फरनगर के उदघाटन समारोह के पधारे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से सम्मलित हुए स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राआें ने गीत, कहानी प्रस्तुत की तथा कला प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। इससे पूर्व जिला पंचायत सभागार से एनसीसी एवं स्काउटस गाईड के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर जीआईसी मैदान मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।जिसका निर्देशन डीआईओएस गजेन्द्र कुमार व बीएसए शुभम शुक्ला ने किया। ईट राइट मेला प्रदर्शनी में जनपद के मशहूर ब्राण्ड के स्टाल भी लगे। जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानन्द झा, डा.गीतांजली वर्मा,भारत भूषण अरोरा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया।

 

क्रांति सेना ने टीन शेड के विरोध में दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बामनहेडी के ग्राम प्रधान द्वारा जबरन यात्री टीन शेड का निर्माण कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के नाम प्रशासनिक अधिकारी को दिया। क्रांतिसेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व महानगर अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में क्रांतिसेना के दर्जनों कार्यकर्ता व ग्राम बामनहेड़ी के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और ग्राम प्रधान भ्रमसिंह द्वारा बामनहेडी निवासी धर्मपाल के घर के बाहर जबरन यात्री टीन शेड निर्माण कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने बताया ग्राम प्रधान अपनी हट धर्मिता दिखाते हुए यात्री टीन शेड का निर्माण ऐसी जगह करा रहा है जिसका आम जनता को कोई लाभ नहीं है !! ग्राम प्रधान केवल अपनी दबंगता दिखाते हुए क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के विरोध के बावजूद यात्री टीन शेड का निर्माण गलत जगह करने पर आमादा है! क्रांतिसेना ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से मांग की बामनहेड़ी में यात्री टीन शेड का निर्माण या तो रेलवे मार्ग पर कराया जाए गांव से बाहर मेन रोड़ के उस जगह कराया जाए जहां टेम्पु बस आदि रुकते हों क्रांतिसेना ने चेतावनी देते हुए कहा अगर ग्राम प्रधान अपनी हट धर्मिता से बाज नहीं आता तो क्रांतिसेना धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी… इस अवसर पर ज्ञापन देने में मुख्य रूप से देवेंद्र चौहान, सचिन जोगी, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र विश्वकर्मा, शैंकी शर्मा, दीपक धीमान, निरंजन ठाकुर, मूलेराज, सुनील कुमार, देश पल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, राजीव, अनिल, बाबूराम, आदि मौजूद रहे !!

 

डीआईजी ने किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान द्वारा मैस, बारबर शॉप, बैरक, मोटर परिवहन शाखा, कैन्टीन, कैफे, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय साहनी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक को पुलिस लाइन में सलामी दी गयी जिसके पश्चात डीआईजी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मैस की साफ सफाई संतोषजनक मिली। मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें डीआईजी द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात उनके द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें डीआईजी द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त डीआईजी द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

निःशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा में भारत विकास परिषद् च्समृद्धिज् मुजफ्फरनगर की ओर से खून की निशुल्क जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा यह जांच प्रातः १० बजे से दोपहर १२ बजे तक की गई, जिसमें अनेक लोगों ने अपने खून की जांच कराई। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम चेयरमैन संदीप जैन ने किया, जबकि डा. विनोद वर्मा कार्यक्रम संयोजक रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजिका अंजू मित्तल, पूर्व अध्यक्ष विनोद संगल, नवीन सिंघल, राजेन्द्र सिंघल, विशाल शर्मा, रूचि शर्मा एवं संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गौ संरक्षण केंद्र का पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनंदा पांडे ने पावटी खुर्द मे वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में भ्रमण किया गया । जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में डॉक्टर सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी खुर्द द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में भ्रमण किया गया ! भ्रमण के समय पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला ! सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए !

यज्ञ की तैयारियां पूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में आयोजित १०१ कुण्डिय महामृत्युंजय यज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व कार्यक्रम के संयोजक महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इससे पूर्व जिला पंचायत कक्ष में २६ मार्च को आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ तैयारियों पर गंभीरता से चर्चा की, नवरात्र होने के कारण भक्तों के व्रत है अतः समुचित व्रत सामग्री की व्यवस्था पर विचार किया गया, चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ऐसी कार्यक्रम होते रहनी चाहिए जिससे धर्म का प्रचार प्रसार तो होता ही है और धर्म के प्रति श्रद्धा का भी भाव जागृत होता है, संजीव शंकर महाराज ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लिए पहली बार ऐसा आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवेंद्र दहिया, प्रवीण कुमार,सुनील गर्ग, आदेश शर्मा, कमल मित्तल, कमल कांत इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

जाँच शिविर का आयोजन 26 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा 26 मार्च (रविवार) को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक रोटरी भवन, सरकुलर रोड, मुजफ्फरनगर पर एक हड्डी एवं जोड रोग जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉ. राजेश्वर सिंह (एम.एस. अस्थि रोग) एवं डॉ. शिवानी लाल (एम.पी.टी. फिजियोथेरेपिस्ट) उपस्थित मरीजों की सभी तरह की हड्डी एवं जोड रोग सम्बन्धित बीमारी जैसे- कमर दर्द, घुटना दर्द, कंधा दर्द एवं अन्य सभी प्रकार के जोड़ रोगों की जाँच करके परामर्श देंगे।

एसडी कालेज ऑफ मैनेजमेंट में स्मार्ट फोन एवं टैबलेट किये वितरितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के यूजी (ब्लॉक) से बी० जे०एम०सी० विभाग के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क स्मार्ट फोन तथा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी डि०जी० शक्ति योजना के अन्तर्गत पीजी (ब्लॉक) के छात्र/छात्राओं को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सरहानीय कदम है। जिससे उनका उज्जवल भविष्य हो सके ।
यूजी (ब्लॉक) मे कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने सम्बोधन करते हुये कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा के अनुसार जोकि शिक्षा क्षेत्र का विकास करने के लिये प्रगतिशील है, बी०जे०एम०सी० विभाग के छात्र/छात्राओं को एक-एक मुफ्त स्मार्ट फोन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। उन्होने बताया कि छात्र/छात्राओं के पास स्मार्ट फोन होने से छात्र/छात्राओं को स्वयं को निरन्तर अपडेट करना चाहिये और आई० टी० के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी एडवांस सॉफ्टवेयर व टैक्नोलोजी को सिखना चाहिये ताकि हम आने वाली जनरेशन को बेहतर बना सके तथा जिससे सॉफ्टवेयर को बड़ी सुगमता से तैयार किया जा सकता है।
इसी क्रम में पीजी (ब्लॉक) मे प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी डि०जी० शक्ति योजना के अन्तर्गत टैबलेट वितरण का आयोजन महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये । उन्होने अपने शब्दों मे बताया कि आई०टी० क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन व नई टैक्नोलोजी का लाभ छात्र/छात्राओं को सतत् रूप से मिल सकेगा। विद्यार्थी कॉलेज में प्रैक्टिकल के साथ-साथ अपने घर से टेबलेट पर प्रैक्टिकलस् व प्रोजेक्टस् के कार्य को आसानी से कर सकेगें ।
कार्यक्रम वितरण मे विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व राजीव पाल सिंह द्वारा बी०जे०एम०सी० विभाग के छात्र/छात्राओ को स्मार्ट फोन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी मि० प्रशान्त गुप्ता के सौजन्य से वितरित किये गयें। जिस दौरान नोडल अधिकारी मि० प्रशान्त गुप्ता ने विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि सभी स्मार्ट फोन छात्रों के नाम से रजिर्स्टड है, जिसे किसी भी अन्य व्यक्ति को बेचा नही जा सकता है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सभी विभाग से श्रीमति रितू मित्तल, डा० संगीता गुप्ता, बबली तोमर, देवेश गुप्ता, पारूल कुमार, अनुज काकरान, प्रशान्त तोमर, अंकुर अग्रवाल, आशीष कुमार, हिमांशु गोयल, अन्नंत लक्षेन्द्र, चन्दना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मोहित गोयल, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, मौ० अन्जर, सोनिका, पूर्वी संगल, अवनी सिंघल, श्वेता, प्रियंका शर्मा, रितु गुप्ता, वरूण कुमार, राजीव कुमार, राहुल त्यागी, शशांक भारद्वाज, विनिता चौधरी, रश्मि कौशिक, सतीश, अमित कुमार व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ तथा सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें ।

 

श्रद्धा पूर्वक बलिदान दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ऊपरी मंजिल पर बलिदान दिवस बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय इंजीनियर एचश एन श सिंह अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल मुरादाबाद के निर्देशानुसार शहीदी दिवस मनाया गया डांस कोरियाग्राफर मोहन अरोरा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैजिक डांस एकेडमी के सभी डांसर व राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी अधिकारी सदस्य गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी ऊपरी मंजिल पर पहुंचे अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव, अमर शहीद राजगुरु के बलिदान दिवस को बड़े ही प्रेम भाव के साथ मनाया इसमें मुख्य रूप से सत्यपाल सिंगर गायक सम्राट ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए मुख्य अतिथि( सचिव इंजीनियर क्लब वसंत गोयल संयुक्त सचिव राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति) इंजीनियर रमेश चंद बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी अजय अनेजा , डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा, राकेश अरोरा पत्रकार , समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पट पटिया, अक्षय ,शिवानी देशवाल, विशा चौधरी , सरवन कटारिया, प्राची चौधरी, यश, पियो, अगम, विशाखा , विशाल, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारी पदाधिकारी सदस्य भी मौजूद रहे ट्रस्ट के अध्यक्षा अंजू अरोरा भी मौजूद रही मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार वह धन्यवाद दिया , गायक सम्राट सत्यपाल सिंगर के देशभक्ति गीतों ने देश भक्ति की भावना जागृत कर दी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अजय अनेजा ने अमर शहीद भगत सिंह ,अमर शहीद सुखदेव ,अमर शहीद राजगुरु के बलिदान के किस्से सुनाए।

 

समीक्षा बैठक का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लोकवाणी सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट मे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम मे एवम जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन मे नाबालिग बच्चों मे मादक पदार्थों, नशीली दवाओं तथा अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु ’एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार मिश्र की अध्यक्षता मे संयुक्त कार्य योजना के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक अयोजित की गई । जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अपराध, प्रशान्त कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम, जिला आबकारी अधिकारी, उदय प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विनीत मलिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी, अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक श्री पवन शाक्य, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमति मंजू शर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला विधालय निरीक्षक प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशान्त कुमार, ए एच टी यू प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, संरक्षण अधिकारी श्रीमति नीना त्यागी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा बैठक का संचालन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक मे अपर जिलाधिकारी महोदय वित्त एवं राजस्व द्वारा विभागों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

राशन कार्ड मे की यूनिट वृद्धि
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पूर्ति कार्यालय खतौली मे आये आगुन्तक के राशन कार्ड मे वृद्धि कराने हेतु आवेदन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार जिला पूर्ति कार्यालय खतौली में आये आगन्तुक श्री धमेन्द्र सिंह ग्राम समौली के द्वारा अपने राशन कार्ड जो पिंकी पत्नी धमेन्द्र सिंह के नाम से प्रचलित है, में यूनिट वृद्धि कराने हेतु आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निस्तारण कराते हुए यूनिट वृद्धि की गयी ।

 

मोटे अनाजों के उपभोग को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पोषण पखवाड़ा-२०२३ के अतंर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बघरा में कृषक परिवारों/महिला जनसमुदाय का अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन व उपभोग को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण व जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थानीय विशेषज्ञ डा. सविता आर्या ने उपस्थित महिलाओं को गर्भवती महिलाओं किशोरी बालिकाओं और बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए बहुत फायदेमंद होते है क्योंकि इनमें ग्लूटेन की मात्रा न्यनूतम होने के कारण आंतों में नही चिपकते है। इन मोटे अनाजों का ग्लाइसेमिक इन्डेक्स भी अत्यन्त कम है अतः डायबिटीज के मरीजों को अनिवार्य रूप से गेंहूँ और चावल के स्थान पर श्री अन्न का प्रयोग करना चाहिये। प्रतिभागी महिलाओं से डा० श्रीमती सविता आर्या द्वारा अपेक्षा की गयी कि कार्यशाला में सीखी बातों को वे केवल अपने तक सीमित नही रखेंगीं बल्कि गांव-समाज में इन बातों का प्रचार-प्रसार भी करेंगी।
कार्यशाला में बघरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पोषण पखवाड़ा के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषक अनाज के रूप में चिन्हित मोटे अनाजों के उपभोग को बढ़ावा देने के लिए जनसमुदाय को जागरूक किया जा रहा है।

 

भाकियू मुख्यालय पर शहीदां को दी श्रद्धाजंलि
सिसौली ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन मुख्यालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव ,राजगुरु की पुण्यतिथि पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के रूप में शहीद दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के हजारों किसान व युवा पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की सभी युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने बड़ी मुसीबतें झेल कर देश को आजाद कराया और यह आज के युवा का फर्ज है की उन शहीदों के दिखाए गए पथ पर चले। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कार्यक्रम में बच्चों का हौसलाफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए क्योंकि आने वाली पीढ़ी को भी पता होना चाहिए कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए कितने लोग शहीद हुए । राकेश टिकैत ने बताया की हरियाणा में भी ऐसे कई गांव हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए शहादते दी है वहां पर लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया गया और अंग्रेजों द्वारा आदेश दिया गया की जब तक यह रस्सी स्वयं नहीं टूट जाएगी तब तक उनका शव नहीं उतारा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे यूट्यूब हास्य कलाकार नितिन, मोहित छोटू व गायका फरमानी नाज भूरा ढोलक युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहे फरमानी नाज ने हर हर शंभू गाना गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गोल्डन बेल्स अकैडमी ढिढावली, मून लाइट पब्लिक स्कूल ,संस्कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया बच्चों ने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की फांसी का मार्मिक नाटकीय चित्रण किया। कार्यक्रम में प्रसन्न चौधरी शामली श्याम सिंह मलिक थंबेदार , चौ वीरेंद्र लाटीयान,कमल मित्तल ,संदीप मलिक जिलाध्यक्ष रालोद ,कमल शर्मा प्रधानाचार्य गोल्डन बेल्स अकैडमी, राहुल बालियान, अनुज बालियान हड़ौली , सुशील शर्मा , चौ वीरेंद्र शर्मा, नाजिम आलम, दीपक शर्मा ,अजय सिसौली, कपिल बालियान , तनुज बालियान , अमन बालियान पटवारी आदि गणमान्य लोग शामिल रहे ।

 

पुलिस ने 8 वारंटी किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियान के दौरान ०८ वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्ता किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा वारंटीयो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर ०८ वारंटी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त सतीश पुत्र सतपाल निवासी लकडसंधा, ऋषिपाल पुत्र रणजीत निवासी वहलना, सुभाष पुत्र अमर सिंह निवासी मिमलाना, अमित उर्फ तरूण पुत्र राजपाल निवासी रोहाना सुगर मिल, सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, शौकीन पुत्र जान मौहम्मद निवासी नई आवादी मक्कीनगर, दीपक पुत्र संजय निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर, संजय पुत्र मांगेराम निवासी मिमलाना रोड को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मानवेन्द्र भाटी, गनेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र सिंह, सैलेन्द्र सिरोही, रविन्द्र सिंह, मनोज शर्मा शामिल रहे।

 

नकदी सहित सट्टेबाजों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा ०३ सट्टे बाजो को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० शिवकुमार शर्मा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभि०गण अनूप पुत्र मुकेश निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर, विपन कुमार पुत्र विजयपाल उर्फ जालिम सिंह निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर, टिन्कू पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर को ग्राम जसौला से गिरफ्तार किया गया। अभि०गणो के कब्जे से २५५० रूपये व ५२ ताश के पत्ते व फड का कट्टा बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० शिवकुमार शर्मा, का० सतेन्द्र, नीटू, किशोर कुमार शामिल रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 19 =