Muzaffarnagar News- ईट राइट मेले का मंत्री कपिलदेव ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया गया है। जिनका पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।
लोगों को स्वावलम्बी बनाने के उददेश्य से सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रयासों की कडी में आज नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ईट राईट मेला/प्रदर्शनी 2023 के उदघाटन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि डा.कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहुंचने पर डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी सहित कई अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल को बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की और से शहर के सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में ईट राईट मेला/प्रदर्शनी 2023, मुजफ्फरनगर के उदघाटन समारोह के पधारे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से सम्मलित हुए स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राआें ने गीत, कहानी प्रस्तुत की तथा कला प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। इससे पूर्व जिला पंचायत सभागार से एनसीसी एवं स्काउटस गाईड के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर जीआईसी मैदान मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।जिसका निर्देशन डीआईओएस गजेन्द्र कुमार व बीएसए शुभम शुक्ला ने किया। ईट राइट मेला प्रदर्शनी में जनपद के मशहूर ब्राण्ड के स्टाल भी लगे। जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानन्द झा, डा.गीतांजली वर्मा,भारत भूषण अरोरा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया।

