उत्तर प्रदेश

Amethi News: कुदाल से सिर व चेहरे पर कई बार प्रहार कर कर दी वृद्ध पिता की हत्या

Amethi News: चार दिन पूर्व हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने चैकाने वाला खुलासा किया है। वृद्ध पिता को उसके पुत्र ने संपत्ति की लालच में कुदाल से हत्या कर दिया। पुलिस आरोपी पुत्र को हत्या में प्रयुक्त कुदाल सहित पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 कटरा लाल गंज में 22 मार्च को एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दिया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीगंज एसएचओ अखंड मिश्र ने वार्ड नंबर 24 कटरा लाल गंज निवासी शिव प्रसाद पुत्र मथुरा प्रसाद को मछली मंडी से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शिवप्रसाद ने बताया कि हम लोग 02 भाई व 03 बहन हैं। एक बहन के पति की मृत्यु हो गयी है, जो पिता के साथ रहती थी। हम लोगों का संपत्ति का विवाद है। पिता मथुरा प्रसाद जो भी जमीन बेचते थे, उसका पैसा मेरे भाई जियालाल व बहन को दे देते थे। हम लोगों के काफी विरोध के बाद भी लगभग एक माह पहले हम लोग जिस घर में रहते हैं, उसको भी बेचने का सौदा मेरे पिता ने कर लिया था।

गया जगन्नाथ से वापस आने के बाद उक्त मकान व जमीन की रजिस्ट्री करने वाले थे। इस बात को लेकर मैं काफी दुखी रहता था। इसी बात से क्षुब्ध होकर 21 मार्च को जब मेरे पिता गया जगन्नाथ से वापस लौटकर घर आये तो मेरे घर पर ही सो गये थे। तभी मैं मन बना लिया था कि इनकी हत्या कर दूंगा। रात्रि में जब सब लोग सो रहे थे तो मैंने ।

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा गौरीगंज में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या उसके पुत्र द्वारा कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज इस घटना का खुलासा हुआ है। जिसमें पुत्र द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया था। उसके द्वारा बताया गया कि मेरे पिता दूसरे भाई को संपत्ति का ज्यादा हिस्सा दे रहे थे। जिससे नाराज होकर मेरे द्वारा यह घटना कारित की गई है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =