Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रभारी मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मलित होने पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने जिला पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में आयोजित प्रेसवार्ता के पश्चात प्रभारी मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने मौहल्ला रामपुरी में मलिन बस्ती का निरीक्षण किया।

नगर के मौहल्ला रामलीला टिल्ला एवं न्याजूपुरा निवासियों ने भी प्रभारी मंत्री से मांग की कि रामलीला टिल्ला क्षेत्र एवं नियाजुपूरा आदि में भी उचित साफ सफाई व्यवस्था एवं पानी की निकासी तथा सडक निर्माण आदि कराया जाए।

जनपद के प्रभारी मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर ने आज जनपद भ्रमण के दौरान बरला सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, राकेश अडवानी, अभिषेक चौधरी, डा.पुरूषोत्तम गौतम आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =