Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के द्वारा आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया

जिसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० रहा। जिसमें भारत के प्रख्यात शिक्षाविदों एवं पेशेवर व्यक्तियों ने भाग लिया। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि विद्या सागर पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कुलपति पुरस्कार, शिक्षा रत्न पुरस्कार तथा अन्य सम्मानित पुरस्कारों से अलंकृत प्रो० जी० विश्वनाथन, पूर्वकुलपति तमिलनाडु शिक्षक शिक्षा विश्वविद्यालय रहे।

उन्होनें राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० का उच्च शिक्षा पर होने वाले प्रभाव को संक्षिप्त एवं प्रभावशाली रूप से बताया वेबीनार के मुख्य वक्ता जेम ऑफ इण्डिया पुरस्कार, ग्लोरी ऑफ इण्डिया पुरस्कार, विद्या रत्न पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ भारतीय नागरिक पुरस्कार, विशिष्ठ व्यक्ति पुरस्कार, डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कई अन्य पुरस्कार विजेता प्रो० वी० बालामोहनदास पूर्व कुलपति आचार्य नागार्जुना विश्वविद्यालय रहे।

उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में कस्तुरीरंगन कमेटी की रिपोर्ट के बारे में बताया तथा यह भी कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वास्तव में परिवर्तन की आवश्यकता थी जिसको वर्तमान सरकार ने ३४ वर्ष के लम्बे अंतराल के पश्चात लागू किया

इससे निश्चय ही भारत को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। वेबीनार के अध्यक्ष डा० सचिन गोयल प्राचार्य एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० से वर्तमान शिक्षा में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया उन्होने यह भी बताया की नई शिक्षा नीति २०२० में महाविद्यालय शिक्षक एवं छात्रों के स्तर पर कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किये गये

जिससे निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने में सहायता मिलेगी। प्राचार्य ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी वेबीनार आयोजित कराने का संकल्प किया।

वेबीनार का संचालन डा० दीपक मलिक, विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के द्वारा किया गया। वेबीनार को सम्पन्न कराने में डा० नावेद अख्तर, डा० रवि अग्रवाल, डा० मानसी अरोरा, संकेत जैन, अंकित धामा, नुपुर, कुशलवीर सिंह आदि ने सहयोग किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =