उत्तर प्रदेश

Moradabad News: तरावीह की नमाज़ को लेकर कहासुनी, गुस्से का माहौल

Moradabad News: थाना कटघर के लाजपतनगर में नमाजे तरावीह अदा करने का दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने से गुस्से का माहौल बन गया। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामले का निस्तारण करा दिया।

पुलिस ने शनिवार को तरावीह की नमाज मुकम्मल कराने के बाद रविवार से उस जगह तरावीह पढ़ने पर रोक लगा दी। नमाज़े तराबीह एक हफ्ते की थी, इस पक्ष द्वारा अधिकारियों को समझाया भी गया, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए अधिकारी मानने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार पहले पक्ष ने अधिकारियों की बात मान ली। 

बताया जाता है कि लाजपतनगर स्थित जाकिर आयरन स्टोर के मालिक गोदाम में तरावीह की नमाज अदा करा रहे थे। आसपास के लोगों ने इसका विरोध करते हुए नमाज वाले स्थल को धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत कर दी। बताया जाता है कि जाकिर के आवास पर रमजान का चांद दिखाई देने के बाद गुरुवार से तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है।

उन्होंने करीब एक हफ्ते के लिए तरावीह का एहतमाम किया था। शनिवार को आसपास में रहने वालों ने गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़े जाने का विरोध किया और पुलिस को सूचना दी गई कि गोदाम को धर्मस्थल बना लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कटघर राजेश कुमार सोलंकी मौके पर पहुंचे और अफसरों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पुलिस बल को बुला लिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा मौके पर पहुंच गई थीं।

पुलिस अफसरों ने जाकिर हुसैन और उनके स्वजनों को समझाकर रविवार से तरावीह की नमाज गोदाम में नहीं पढ़ने पर राजी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाकिर आयरन स्टोर के गोदाम में रविवार से तरावीह नहीं होगी। यह शहर के नियत स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है और होती रहेगी। इलाके में शांति, सौहार्द और माहौल सामान्य है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =