वैश्विक

दावा: चीन ने अपने लोगों को एक महीने पहले दी कोरोना वैक्सीन की खुराक

चीन ने अचानक अपने लोगों को कोरोना वैक्सीन देकर दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने यह दावा किया है। अखबार की खबर के अनुसार चीन लोगों पर प्रयोगात्मक तौर पर कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल करने वाला पहला देश है। चीन ने जुलाई के अंत में इस वैक्सीन को उच्च जोखिम दर वाले समूहों से आने वाले लोगों को दिया था।

यदि अखबार का यह दावा सच है तो चीन ने रूस से तीन हफ्ते पहले ही अपने लोगों को वैक्सीन दे दी थी। चीन और रूस की वैक्सीन में इस बात की समानता है कि दोनों ने नैदानिक परीक्षण के मानकों को पार नहीं किया है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने कुछ स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारी उद्यमों से जुड़े कर्मचारियों को जुलाई के आखिर में आपातकालीन प्रयोग के तहत वैक्सीन की खुराक दी थी।

पूरी दुनिया में इस समय वैक्सीन को बाजार में लाने, वैक्सीन के विकास, उसके ट्रायल को लेकर विवाद हो रहे हैं, यही वजह है कि कई देश प्रोटोकॉल को छिपा कर अपनी वैक्सीन दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। बीजिंग की तरफ से यह घोषणा पिछले हफ्ते एक कूटनीतिक विवाद के बाद सामने आई है।

चीन ने पापुआ न्यू गिनी से कहा था कि उसने चीन के उन खानकर्मियों को वापस लौटा दिया था जिन्होंने यह प्रयोगात्मक कोरोना वैक्सीन ली थी। कोरोना वैक्सीन को लेकर किए गए चीनी दावे के बाद से अमेरिका सहित कई देश बेचैन हो गए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका का फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) बिना कोई जानकारी दिए कोरोना वैक्सीन को विकसित करने में देरी कर रहा है।

वहीं रूस ने 11 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने की घोषणा की थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनके देश ने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को इसका टीका लगा है और वो अच्छा महसूस कर रही हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =